EV 2W Sales in India: 68% बढ़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री, Ola Electric को झटका तो TVS Motor टॉप पर

EV 2W Sales in India: देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री में 68% का इजाफा हुआ है तो टीवीएस मोटर (TVS Motor) इंडस्ट्री लीडर बनी हुई है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की बात करें तो फरवरी महीने की तुलना में इसकी बिक्री दोगुने से अधिक बढ़ी लेकिन मार्केट शेयर के मामले में इसे झटका लगा है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 11:27 AM
EV 2W Sales in India: लगातार पांचवे महीने इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री 1.50 लाख यूनिट्स से अधिक रही।

EV 2W Sales in India: देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ रही। सरकार के वाहन (Vahan) डेटा के मुताबिक इस महीने 29 जुलाई तक सालाना आधार पर इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 68% बढ़कर 1,73,294 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि मासिक आधार पर इसमें गिरावट आई है। जून महीने में 1,94,300 यूनिट्स की बिक्री हुई थी यानी इस महीने इनकी बिक्री में 11% की गिरावट आई। टॉप पोजिशन की बात करें तो टीवीएस मोटर (TVS Motor)का दबदबा बना हुआ है तो ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की हिस्सेदारी दोपहिया ईवी मार्केट में कम हुई है। मासिक आधार पर गिरावट के बावजूद जुलाई में मई 2025 में 1,05,620 और जून 2025 में 1,11,441 यूनिट्स की तुलना में रजिस्ट्रेशन अधिक रहा। साथ ही लगातार पांचवे महीने बिक्री 1.50 लाख यूनिट्स से अधिक रही।

EV Sales in India: कंपनीवाइज कैसी रही स्थिति

इस महीने टीवीएस मोटर (TVS Motor) की 47,242 दोपहिया ईवी रजिस्टर्ड हुई और इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर 27.3% रहा और टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। जून महीने में यह आंकड़ा 24.3% पर था। कॉम्पटीटर्स पर इसकी बढ़त और बढ़ी है।


बजाज ऑटो (Bajaj Auto) 38,974 रजिस्ट्रेशन और 22.5% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

एथर एनर्जी 25,907 यूनिट और 14.9% शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रही।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के विडा (Vida) ब्रांड की इस महीने 18,611 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी 10.7% रही।

ओला इलेक्ट्रिक की बात करें तो इस महीने जुलाई में इसकी 11,880 यूनिट्स रजिस्टर हुई, जिससे उसका मार्केट शेयर जून के 8.3% से घटकर 6.9% रह गया। इसके साथ ही दोपहिया ईवी मार्केट की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी रह गई है।

टॉप-5 के अलावा बाकी की बात करें तो अदर्स कैटेगरी में 30,680 रजिस्ट्रेशन हुए, जो कुल बिक्री का 17.7% रहा। इस कैटेगरी में जून में 34,308 यूनिट्स बिकी थी।

Ola Electric की घट रही मार्केट में हिस्सेदारी

जुलाई में बिक्री के आंकड़ों के हिसाब से ओला इलेक्ट्रिक दोपहिया ईवी मार्केट की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पास 6.9% मार्केट शेयर है। दोपहिया ईवी मार्केट में इसकी हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है क्योंकि मई 2025 में इसके पास 18% और जून 2025 में 18.6% मार्केट शेयर था। हालांकि रजिस्ट्रेशन के मामले में इस साल की शुरुआत में आई गिरावट से यह काफी हद तक उबरी है। कंपनी ने फरवरी 2026 में 4,035 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन से जुलाई में 11,880 यूनिट्स तक पहुंचकर अपने रजिस्ट्रेशन को दोगुने से भी ज्यादा कर लिया। हालांकि बाजार में हिस्सेदारी के मामले में दबाव बना रहा।

दोपहिया ईवी गाड़ियों की बिक्री पर इस बात का दिखा असर

मनीकंट्रोल से बातचीत में इंडस्ट्री के एक शख्स ने कहा कि डिस्काउंट्स और प्रमोशनल स्कीम्स के चलते जून में दोपहिया ईवी गाड़ियों की बिक्री मजबूत रही। इनमें से कई ऑफर खत्म होने के चलते जुलाई में बिक्री सामान्य हो गई। इंडस्ट्री के मुताबिक अब जैसे-जैसे फेस्टिव ऑफर आएंगे, मांग बढ़ेगी। इंडस्ट्री का मानना है कि देश-विदेश से मांग अच्छी दिख रही है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।