Get App

4.6 करोड़ रुपये की Ferrari Amalfi Spider भारत में लॉन्च, 3.3 सेकंड में पकड़ लेगी 100kmph की रफ्तार

Ferrari India ने अपनी नई Amalfi Spider की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। यह कार कंपनी की Amalfi Grand Tourer का कन्वर्टिबल वर्जन है। मार्च में ग्लोबल लॉन्च के ठीक चार महीने बाद आ रही इस कार की कीमत, ऑप्शन जोड़ने से पहले 4.6 करोड़ रुपये है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 17, 2026 पर 8:03 PM
4.6 करोड़ रुपये की Ferrari Amalfi Spider भारत में लॉन्च, 3.3 सेकंड में पकड़ लेगी 100kmph की रफ्तार
Ferrari Amalfi Spider भारत में लॉन्च

Ferrari India ने अपनी नई Amalfi Spider की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। यह कार कंपनी की Amalfi Grand Tourer का कन्वर्टिबल वर्जन है। मार्च में ग्लोबल लॉन्च के ठीक चार महीने बाद आ रही इस कार की कीमत, ऑप्शन जोड़ने से पहले 4.6 करोड़ रुपये है। Ferrari Amalfi Spider में वही 3.9 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो इसके कूपे मॉडल में मिलता है। यह इंजन 640 hp की पावर और 760 Nm का टॉर्क देता है। इसमें पावर को पीछे के पहियों तक पहुंचाने के लिए 8-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स दिया गया है।

भारतीय ग्राहकों के लिए यह कार एक लग्जरी और परफॉर्मेंस का उदाहरण ज्यादा है, क्योंकि इसकी कीमत ज्यादातर लग्जरी कार खरीदारों के बजट से काफी ऊपर है। हालांकि, इससे यह जरूर पता चलता है कि Ferrari भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार मान रही है और यहां ग्लोबल लॉन्च के करीब ही अपनी कारें पेश कर रही है।

कीमत और पोजिशनिंग

Amalfi Spider, Amalfi Grand Tourer का कन्वर्टिबल वर्जन है और जाहिर है कि इसकी कीमत इसके हार्ड-टॉप मॉडल से ज्यादा है। इसकी कीमत Amalfi Coupe से ₹52 लाख ज्यादा है, जो अभी ₹4.08 करोड़ में मिल रही है। खरीदारों को इस कार में लंबी दूरी के सफर में आराम और दमदार परफॉर्मेंस दोनों का शानदार अनुभव मिलेगा। इसके अलावा, ओपन-टॉप ड्राइविंग का मजा और अपनी पसंद के मुताबिक कार को कस्टमाइज कराने का विकल्प भी मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें