Kia Syros EV: तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देने के लिए, Kia ने Carens Clavis EV के बाद अब भारत में अपना दूसरा मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मॉडल, Syros EV पेश किया है। इस EV के लिए कंपनी ने ₹25,000 में प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह मॉडल बेहतर ड्राइविंग रेंज, तेज चार्जिंग, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और एक कॉम्प्रिहेंसिव ओनरशिप पैकेज देने का वादा करता है।
Kia Syros EV की खासियत क्या है?
इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी ARAI-सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज है, जो बड़े 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 526 km तक चल सकती है। Kia के अनुसार, यह अपने सेगमेंट की पहली SUV है जो 500 km का आंकड़ा पार करती है। खरीदार 42 kWh बैटरी का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी रेंज 443 km बताई गई है। इसके अलावा, Kia Syros EV में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 171 PS की पावर जनरेट करती है। वहीं, बड़े बैटरी पैक वाले मॉडल में यह SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है।
रोजाना इस्तेमाल के लिए यह कितनी प्रैक्टिकल है?
Kia का कहना है कि Syros EV को 100 kW DC फास्ट चार्जर से 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए 10.8 kW का ऑनबोर्ड AC चार्जर और बैटरी कंडीशनिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। MyKia ऐप के जरिए, मालिक एक ही वॉलेट का इस्तेमाल करके 23 चार्जिंग ऑपरेटर्स के 20,300 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि Kia के डीलरशिप नेटवर्क में 129 से ज्यादा DC फास्ट चार्जिंग लोकेशन्स और 275 से ज्यादा EV-रेडी वर्कशॉप्स शामिल हैं।
Kia Syros EV में कौन-कौन से फीचर्स हैं?
Syros EV में 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। इसके अन्य फीचर्स में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Harman Kardon का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, V2L (व्हीकल-टू-लोड) क्षमता, डिजिटल की (Key) और 16-लीटर का फ्रंट स्टोरेज कम्पार्टमेंट शामिल हैं।
नई इलेक्ट्रिक SUV कितनी सुरक्षित है?
सुरक्षा एक और ऐसा पहलू है जिस पर Kia ध्यान दे रही है। Syros EV में लेवल 2 ADAS के साथ 16 ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस फंक्शन मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कुल 25 स्टैंडर्ड सुरक्षा फीचर दिए गए हैं।
Kia ओनरशिप के क्या फायदे दे रही है?
प्रोडक्ट के अलावा, Kia EV की ओनरशिप से जुड़ी आम चिंताओं को दूर करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी (शर्तों के साथ, 15 साल तक), एक 'एश्योर्ड बायबैक' प्रोग्राम और शुरुआती खरीद लागत को कम करने के मकसद से 'बैटरी-एज-अ-सर्विस' फाइनेंसिंग ऑप्शन दे रही है।