Get App

MG Cyberster का पहला रिव्यू आया सामने, लग्जरी, पावर और प्रीमियम टेक्नोलॉजी का है परफेक्ट कॉम्बो

भारत में हाल ही में लॉन्च हुई MG की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster की कीमत 74.99 लाख रुपये है। यह कार टू-सीटर ऑल- इलेक्ट्रिक रोडस्टर है। कार का लुक काफी सेंसेशनल है। इसकी शार्प लाइन्स और सिसर डोर्स इसे काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। आइए MG की EV कार के फर्स्ट रिव्यू के बारे में जानते हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 1:44 PM
MG Cyberster का पहला रिव्यू आया सामने, लग्जरी, पावर और प्रीमियम टेक्नोलॉजी का है परफेक्ट कॉम्बो
MG Cyberster का पहला रिव्यू आया सामने

MG Cyberster Review : भारत में हाल ही में लॉन्च हुई MG की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster की कीमत 74.99 लाख रुपये है। यह कार टू-सीटर ऑल- इलेक्ट्रिक रोडस्टर है। कार का लुक काफी सेंसेशनल है। इसकी शार्प लाइन्स और सिसर डोर्स इसे काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। गाड़ी का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है और इसके दरवाजे बटन से बंद होते हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 580 किलोमीटर है। अब आइए MG की EV कार के फर्स्ट रिव्यू के बारे में जानते हैं।

Cyberster का रेड और येलो कलर ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। अगर आपकी हाइट 6 फीट या उससे ज्यादा है तो अंदर बैठने में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन एक बार कार में बैठने के बाद आप कंफर्टेबल हो जाएंगे।

MG Cyberster का फीचर

  • MG Cyberster अपने प्रीमियम और स्पोर्टी डिजाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इसमें LED हेडलाइट्स और 20 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और भी दमदार बनाते हैं। इंटीरियर में प्रीमियम वीगन लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह और लग्जरी लगती है। कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है, साथ ही 7-7 इंच की दो डिजिटल स्क्रीन दी गई हैं, जिन पर कार से जुड़ी जानकारी, सेटिंग्स और मनोरंजन से जुड़ी डिटेल्स आसानी से देखी जा सकती हैं। इसमें Bose ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 4 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और डुअल टचस्क्रीन शामिल है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें