Honda Shine 100 DX : अगर आप बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि, Honda Motorcycle India ने भारत में अपनी नई Honda Shine DX 100 बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक Shine 100 का प्रीमियम वर्जन है। वहीं, इसकी बुकिंग आज यानी 1 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। Shine 100 DX में एक बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह बाइक पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और स्टाइलिश दिखती है। इसके अलावा इसमें बोल्ड ग्राफिक्स, क्रोम हेडलाइट काउल और क्रोम हीट शील्ड भी मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं, इंडियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Hero Splendor के साथ होने वाला है। अब आइए इसके फीचर और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।
