Get App

Mahindra BE 6 और XEV 9e में जल्द जुड़ेंगे चार नए वेरिएंट, मिलेंगे कई दमदार फीचर

Mahindra की इलेक्ट्रिक कारें BE 6 और XEV 9e भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। कंपनी ने इन्हें कई शानदार और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। हाल ही में महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की वेरिएंट लाइनअप में Pack Two B79 नाम का नया वेरिएंट जोड़ा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 5:52 PM
Mahindra BE 6 और XEV 9e में जल्द जुड़ेंगे चार नए वेरिएंट, मिलेंगे कई दमदार फीचर
Mahindra BE 6 और XUV 9e में जल्द जुड़ेंगे चार नए वेरिएंट

Mahindra Electric Cars : Mahindra की इलेक्ट्रिक कारें BE 6 और XEV 9e भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। कंपनी ने इन्हें कई शानदार और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। हाल ही में महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की वेरिएंट लाइनअप में Pack Two B79 नाम का नया वेरिएंट जोड़ा है। सोशल मीडिया पर लीक हुए होमोलोगेशन डॉक्यूमेंट से यह भी साफ हुआ है कि कंपनी आने वाले समय में अपने वेरिएंट ऑप्शंस को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आइए इसके वेरिएंट के बारे में जानते हैं।

आएंगे चार नए वेरिएंट

  • Mahindra BE 6 और XEV 9e के Pack Two B79 वेरिएंट लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इनके वेरिएंट लाइनअप को और बढ़ाने की तैयारी में है। इस बार कंपनी का फोकस पैक थ्री और पैक थ्री सेलेक्ट ट्रिम लेवल पर है, ताकि ज्यादा बैटरी ऑप्शन और नए फीचर्स के साथ चार नए वेरिएंट पेश किए जा सकें।
  • BE 6 और XUV 9e का पैक टू ट्रिम जब लॉन्च हुआ था, तब इसमें सिर्फ 59 kWh बैटरी पैक दिया गया था। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए हाल ही में कंपनी ने 79 kWh बैटरी पैक के साथ नया Pack Two B79 वेरिएंट पेश किया। अब इसी तरह BE 6 और XEV 9e में और नए वेरिएंट जोड़ने की योजना है।
  • लीक हुए डॉक्यूमेंट के मुताबिक, महिंद्रा BE 6 और XEV 9e के लिए पैक थ्री और पैक थ्री सेलेक्ट ट्रिम में नए ऑप्शंस तैयार कर रही है। पहले पैक थ्री सेलेक्ट ट्रिम में सिर्फ 59 kWh बैटरी मिलती थी, जबकि पैक थ्री टॉप स्पेक वेरिएंट में 79 kWh बैटरी पैक दिया गया था। अब कंपनी दोनों ट्रिम्स में नए बैटरी ऑप्शंस और ज्यादा वेरिएंट जोड़ने वाली है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें