Get App

जून में कार खरीदने का सुनहरा मौका: Maruti, Hyundai और Tata पर मिल रहा 3.50 लाख तक का डिस्काउंट

June Car Discounts: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जून का महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Maruti Suzuki India, Hyundai Motor India और Tata Motors Passenger Vehicles अपने कई मॉडल्स पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 2:32 PM
जून में कार खरीदने का सुनहरा मौका: Maruti, Hyundai और Tata पर मिल रहा 3.50 लाख तक का डिस्काउंट
जून में Maruti, Hyundai और Tata दे रहे भारी डिस्काउंट

June Car Discounts: अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जून का महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, Maruti Suzuki India, Hyundai Motor India और Tata Motors Passenger Vehicles अपने कई मॉडल्स पर जबरदस्त ऑफर्स दे रही हैं। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कुछ हजार रुपये से लेकर करीब 3.50 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।

ये ऑफर्स हैचबैक, सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) तक फैले हुए हैं। इसमें देश की कई सबसे लोकप्रिय पैसेंजर गाड़ियों (PV) को भी शामिल किया गया है। अब चलिए जानते हैं कौन सी ऑटो निर्माता कंपनी अपने गाड़ियों पर कितना ऑफर दे रही है।

Tata Motors Discount

Tata Motors इस महीने सबसे ज्यादा छूट दे रही है, जहां कुछ चुनिंदा इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) पर ग्राहकों को 3.50 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। कंपनी की EV रेंज में सबसे ज्यादा डिस्काउंट Tata Curvv.ev पर मिल रहा है। इसके अलावा Harrier.ev, Nexon.ev, Punch.ev और Tiago.ev जैसे मॉडल्स पर भी जून महीने में अलग-अलग तरह के ऑफर्स और फायदे दिए जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें