Hero MotoCorp का बड़ा कदम! 3 जून को लॉन्च होगी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक

Hero MotoCorp: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp 3 जून को भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे।

अपडेटेड May 29, 2026 पर 12:40 PM
Story continues below Advertisement
Hero MotoCorp का बड़ा कदम! 3 जून को लॉन्च होगी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक

Hero MotoCorp: भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp 3 जून को भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। इस लॉन्च इवेंट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे। इस बाइक की लॉन्चिंग को कंपनी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही यह देश में साफ और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम योगदान देगी।

फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल क्या है?

फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल ऐसा वाहन होता है, जिसका इंजन पेट्रोल और एथेनॉल के अलग-अलग मिश्रण पर चल सकता है। यानी यह वाहन पेट्रोल के साथ ज्यादा मात्रा में एथेनॉल मिले ईंधन पर भी काम करता है। इसमें E85 जैसे फ्यूल शामिल हैं, जिसमें 85% तक एथेनॉल होता है। हालांकि, सरकार का लक्ष्य भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को अपनाकर E100 ईंधन के साथ अनुकूलता हासिल करना है।


Hero MotoCorp का पहला फ्लेक्स फ्यूल व्हीकल

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अभी तक अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक का नाम नहीं बताया है। खबरों के मुताबिक, शुरुआती मॉडल Splendor और HF Deluxe पर आधारित होंगे। गौरतलब है कि ये दोनों मॉडल कम्यूटर सेगमेंट में कंपनी के लोकप्रिय हैं और इनकी अच्छी खासी ग्राहक संख्या है। इसके अलावा, भारत मोबिलिटी एक्सपो ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी ने जो पहला फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल दिखाया था, वह भी HF Deluxe पर आधारित था।

भारत में फ्लेक्स फ्यूल वाहनों की स्थिति

फिलहाल, भारत के टू-व्हीलर बाजार में Suzuki Motorcycle India की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक उपलब्ध है। Suzuki की Gixxer SF 250 में 249cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है और इसकी शुरुआती कीमत 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इससे पहले, Honda Motorcycle & Scooter India ने फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली Honda CB300F लॉन्च की थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया।

फोर व्हीलर्स की बात करें तो, Maruti Suzuki 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपना पहला फ्लेक्स फ्यूल वाहन लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की। कंपनी ने अभी तक मॉडल का नाम नहीं बताया है। हालांकि, यह WagonR का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 2026 Tiago EV Facelift भारत में लॉन्च, मिलेगा मॉडर्न तकनीक और दमदार फीचर्स, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।