Hero Motocorp's EV International: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने नेपाल में एंट्री की है। इसके साथ वीडा ने पहली बार विदेशी बाजार में एंट्री की है और यह इसके ग्लोबल ऑपरेशंस की शुरुआत है। कंपनी ने नेपाल के चौधरी ग्रुप की सीजी मोटर्स के साथ डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनरशिप के जरिए यह ऐलान किया है। कंपनी फिलहाल नेपाल में VX2 EVOOTER रेंज और DIRT.E K3 यूथ ऑफ-रोडर ऑफर करेगी। कंपनी के मुताबिक ये प्रोडक्ट नेपाली बाजार की अलग-अलग जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों के हिसाब से हैं। VX2 EVOOTER रेंज को राइडर्स की हर दिन की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है तो DIRT.E K3 kk खासतौर से युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
