Honda India 2030 plan: जो लोग Honda की गाड़ियों को पसंद करते हैं उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल, जापानी वाहन निर्माता कंपनी Honda Motor 2030 तक भारत में 10 नई कारों को लॉन्च करने की घोषणा की है। इन गाड़ियों में 7 नई SUVs शामिल होगी। वहीं, इन गाड़ियों का मुकाबला भारतीय बाजार में Suzuki, Toyota और Hyundai जैसी ऑटोमेकर कंपनियों के साथ होगा। चलिए अब डिटेल में जानते हैं कि Honda की अपकमिंग 10 नई गाड़ियां कैसी होनी हैं और इनमें कौन-कौन से फीचर मिल सकते हैं?
भारत में Honda की स्थिति कमजोर
वर्तमान में भारत में अगर Honda की स्थिति देखें तो कुछ हद तक कमजोर हो चुकी है। फिलहाल अभी कंपनी के पास केवल तीन प्रमुख मॉडल हैं, जो Elevate मिड-साइज SUV, और City और Amaze सेडान है। इन सीमित मॉडलों के कारण Honda की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट आई है, खासकर तब से जब से भारतीय बाजार में सेडान की मांग में कमी आई है। Elevate अभी तक Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे कंपीटीटर के मुकाबले खास असर नहीं दिखा पाई है। इसी वजह से, आने वाले नए मॉडल्स का लॉन्च Honda के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है, जिससे कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ दोबारा मजबूत कर सके।
Honda की 2030 तक की प्लानिंग
2026 में लॉन्च होगी 0 Series SUV
Honda, 2026 में भारत में 0 Series SUV को लॉन्च करने की महत्वपूर्ण योजना बना रहा है। इस वाहन को जापान मोटर शो में हाल ही में पेश किया गया था। यह SUV Elevate के साथ कुछ समान घटक शेयर करेगी। कंपनी ने बताया कि यह 0 Series SUV भारत में निर्मित की जाएगी और इसके बाद इसे जापान और अन्य एशियाई बाजारों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। इसका मतलब है कि भारत अब Honda के लिए एक प्रमुख वैश्विक निर्माण और डिज़ाइन केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भारतीय बाजार में SUV की बढ़ती मांग
Honda ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय बाजार में बढ़ता कंपीटिशन, विशेष रूप से चीनी ऑटो निर्माताओं के बढ़ते प्रभाव के चलते, यह कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है। भारतीय उपभोक्ताओं में SUVs की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, कंपनी का यह फैसला न केवल समय के अनुकूल है बल्कि आने वाले वर्षों में Honda के लिए नए विकास अवसर भी खोल सकता है।