होंडा ने भारत में लॉन्च की 'Rebel 500', पावरफुल इंजन, धांसू रोड प्रेजेंस... देखते ही हो जाएंगे कायल

Honda Rebel 500: Rebel 500 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो स्पीड, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन और फ्यूल गेज जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाता है। इसका मुकाबला सेगमेंट की Kawasaki Vulcan S और Benelli 502C जैसी बाइकों से होगा

अपडेटेड May 19, 2025 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Rebel 500 5.12 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है

Honda Rebel 500 Bike: टू-व्हीलर बनाने वाली जापानी कंपनी होंडा ने भारत में एक नई और आकर्षक क्रूजर मोटरसाइकिल 'Honda Rebel 500' को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के साथ इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और जून 2025 से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। किसी भी Honda BigWing डीलरशिप के माध्यम से इसकी बुकिंग की जा सकती है। 'रेबेल 500' को सिर्फ सिंगल मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक कलर में पेश किया गया है। क्या है इसका प्राइस और खास फीचर्स जो इसे बनाते है यूनिक? जानिए

क्लासिक क्रूजर के साथ बोल्ड डिजाइन

रिबेल 500 के डिजाइन की बात करें तो यह बाइक क्लासिक क्रूजर नजर आती है जिसका रोड प्रेजेंस धांसू है। इसमे लो-स्लंग सीट, चौड़े हैंडलबार और हाई-माउंटेड फ्यूल टैंक है, जो देखने में काफी आकर्षक लगते है। यह राउन्ड एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ आती है जिसे दोनों सिरों पर गोल आकार के टर्न इंडिकेटर्स के साथ जोड़ा गया है। इसका इंजन पूरी तरह से ओपन है, जिससे यह बाइक अपने सेगमेंट में सबसे बोल्ड दिखती है।

स्टाइल के साथ आराम का एहसास कराएगी रिबेल 500

रिबेल 500 में स्प्लिट सीटिंग दिया गया है। स्प्लिट सीट के ऑप्शन से पीछे बैठने वालों को थोड़ी आसानी होगी। सस्पेंशन सेटअप के लिए Rebel 500 के फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं जो इसे आरामदायक बनाते है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ड्यूल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जो राइडर की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। फ्रंट में सिंगल डिस्क ब्रेक और रियर में डिस्क ब्रेक यूनिट दी गई है।

आधुनिक फीचर और दमदार इंजन


Honda ने Rebel 500 में आधुनिक फीचर्स का भी ध्यान रखा है। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो स्पीड, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन और फ्यूल गेज जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, इसमें एलईडी लाइटिंग (हेडलैंप, टेललैंप और इंडिकेटर्स) दी गई है जो बेहतर विजिबिलिटी उपलब्ध कराता है।

इसमें 471cc, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। इंजन स्लीपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो स्मूथ गियर शिफ्टिंग और बेहतर राइडिंग कंट्रोल का अनुभव कराता है। यह इंजन अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी के लिए जाना जाता है, जो लंबी दूरी की राइडिंग के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। पावर की बात करें तो Honda Rebel 500 में 471cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 47 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 43 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

भारतीय बाजार में Honda Rebel 500 का मुकाबला मुख्य रूप से Kawasaki Vulcan S और Benelli 502C जैसी बाइकों से होगा। 5.12 लाख रुपये की शुरुआती कीमत इसे और आकर्षक बनाती है। अपनी आकर्षक स्टाइलिंग, भरोसेमंद इंजन और होंडा की ब्रांड वैल्यू के साथ, Rebel 500 निश्चित रूप से इस सेगमेंट में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नई क्रूजर भारतीय बाजार में कितना कमाल दिखा पाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।