Get App

Hero Splendor को सीधे टक्कर देगी Honda की ये बाइक, मिलेंग कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

अगर आप बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि, Honda Motorcycle India ने भारत में अपनी नई Honda Shine DX 100 बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक Shine 100 का प्रीमियम वर्जन है। वहीं, इसकी बुकिंग आज यानी 1 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 6:08 PM
Hero Splendor को सीधे टक्कर देगी Honda की ये बाइक, मिलेंग कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत
Honda Shine 100 DX भारत में लॉन्च

Honda Shine 100 DX : अगर आप बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। क्योंकि, Honda Motorcycle India ने भारत में अपनी नई Honda Shine DX 100 बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक Shine 100 का प्रीमियम वर्जन है। वहीं, इसकी बुकिंग आज यानी 1 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। Shine 100 DX में एक बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह बाइक पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और स्टाइलिश दिखती है। इसके अलावा इसमें बोल्ड ग्राफिक्स, क्रोम हेडलाइट काउल और क्रोम हीट शील्ड भी मिलते हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं, इंडियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Hero Splendor के साथ होने वाला है। अब आइए इसके फीचर और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Honda Shine 100 DX के फीचर्स

  • नई Honda Shine 100 DX का लुक स्टाइलिश रखा गया है। यह बाइक थोड़ी मॉडर्न अपील के साथ आती है। इसमें क्रोम एक्सेंट वाला हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और ग्रैब रेल और एक वाइड सिंगल-पीस सीट मिलती है। कंपनी ने बाइक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मॉडर्न कलर टोन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। इस बाइक में चार कलर Pearl Igneous Black, Imperial Red Metallic, Athletic Blue Metallic और Geny Gray Metallic ऑप्शन दिए गए हैं।
  • नई होंडा शाइन में फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो इस सेगमेंट में एक नया और खास फीचर है। इसमें दिए गए डिजिटल मीटर से राइडर को स्पीड, फ्यूल लेवल और गियर पोजिशन जैसी जरूरी जानकारियां साफ-साफ दिखाई देती हैं, जिससे यह बाइक अब और भी टेक्नोलॉजी से भरपूर और मॉडर्न लगती है।
  • Honda Shine 100 DX में पूरी तरह से डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके डिस्प्ले में रियल-टाइम माइलेज, डिजिटल क्लॉक, डिस्टेंस टू एम्प्टी और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसी जानकारियां मिलती हैं। बाइक में साइड स्टैंड कट ऑफ फीचर भी दिया गया है, जो आजकल की बाइक्स में स्टैंडर्ड फीचर है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें