टॉप-5 SUVs की लिस्ट में फिर छाई Hyundai Creta, Mahindra Scorpio ने भी मारी जोरदार एंट्री

देश में हर महीने लाखों वाहन बिकते हैं, लेकिन हर महीने कुछ ही एसयूवी बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। सितंबर 2025 में कौन-कौन सी एसयूवी टॉप पर रहीं और किन कंपनियों ने अपनी जगह बनाई, आइए आपको इस खबर बताते हैं।

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 13:39
Story continues below Advertisement
देश में हर महीने लाखों वाहन बिकते हैं, लेकिन हर महीने कुछ ही एसयूवी बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। सितंबर 2025 में कौन-कौन सी एसयूवी टॉप पर रहीं और किन कंपनियों ने अपनी जगह बनाई, आइए आपको इस खबर बताते हैं।

Hyundai Creta
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पहले नंबर पर है हुंडई क्रेटा। सितंबर 2025 में इस SUV को ज्‍यादा पसंद किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, सिंतबर में इसकी 18861 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुंडई क्रेटा की 15862 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Scorpio
महिंद्रा की Scorpio दूसरे नंबर पर हैं। इसको भारतीय बाजार में ज्यादा पसंद किया जाता है। निर्माता ओर से इसे क्‍लासिक और एन सीरीज के साथ ऑफर किया जाता है। बीते महीने इसकी 18372 यूनिट्स बिकी। जबकि 2024 में इसी अवधि में इसकी 14438 यूनिट्स बेची गई थी।

Mahindra XUV 700
महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो के अलावा XUV 700 की भी बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV की सितंबर में 9764 यूनिट्स खरीदी गई। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान इसकी 9646 यूनिट्स को खरीदा गया था।

Toyota Hyryder
मिड साइज SUV सेगमेंट में Toyota की ओर से Hyryder की बिक्री की जाती है। इस SUV को भी बीते महीने टॉप-5 में जगह मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि इस SUV की 7608 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इसकी 5385 यूनिट्स बेची थी।

Kia Seltos
Kia Seltos की भी डिमांड भारत में ज्यादा रहती है, जिस वजह से सितंबर में इसकी 5816 यूनिट्स बिकी। जबकि 2024 में इसी अवधि में इसकी 6959 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

अन्‍य मिड साइज एसयूवी का कैसा रहा हाल
Top-5 Mid Size SUVs के अलावा भी कई और एसयूवी की बीते महीने काफी ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। इनमें Maruti Grand Vitara की 5698, Maruti Victoris की 4261, Tata Harrier की 4181, Honda Elevate की 2199 यूनिट्स शामिल हैं।