BaaS मॉडल के साथ Hyundai की Creta Electric लॉन्च, कीमत में आई भारी गिरावट

Hyundai Creta Electric: अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Hyundai Motor India Ltd ने Creta Electric के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) ओनरशिप मॉडल पेश किया है।

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 2:27 PM
BaaS मॉडल के साथ Hyundai की Creta Electric लॉन्च

Hyundai Creta Electric: अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Hyundai Motor India Ltd ने Creta Electric के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) ओनरशिप मॉडल पेश किया है। इस कदम से इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत, बैटरी की लागत को छोड़कर, रेगुलर ₹18.03 लाख से घटकर ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत, खरीदारों के पास गाड़ी अलग से खरीदने और बैटरी के लिए EMI प्लान (जो ₹3.9 प्रति किलोमीटर से शुरू होगा) चुनने का विकल्प होगा, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की शुरुआती लागत कम हो जाएगी।

Hyundai का मकसद EV को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है


यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ऑटो कंपनियां भारत में ग्राहकों के सामने आने वाली सबसे बड़ी समस्या यानी ज्यादा शुरुआती कीमत को कम करने के लिए अलग-अलग ओनरशिप मॉडल अपना रही हैं। बैटरी की कीमत को गाड़ी की कीमत से अलग करने से शुरुआती खरीद लागत कम हो जाती है, जबकि गाड़ी की लिस्ट कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता। इससे इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा किफायती और आसान हो जाते हैं।

फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के मौके पर Hyundai Motor India Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग ने कहा, "हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) की शुरुआत भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है।”

उन्होंने कहा, शुरुआती कीमत को काफी कम करके और फ्लेक्सिबल बैटरी रेंटल प्लान देकर देकर, हम ज्यादा ग्राहकों को भरोसे के साथ EV अपनाने में मदद कर रहे हैं, जिससे वे हुंडई की भरोसेमंद तकनीक, सुरक्षा और इनोवेशन का लाभ उठा सकें।

क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत अभी ₹18.02 लाख से ₹24.55 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है: एक 42 kWh यूनिट जिसकी ड्राइविंग रेंज 420 km बताई गई है, और दूसरी 51.4 kWh यूनिट जिसकी रेंज 510 km बताई गई है। यह SUV DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को लगभग 39 मिनट में 10% से 80% तक तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

इस मॉडल की अन्य खूबियों में व्हीकल-टू-लोड (V2L) क्षमता, हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS, डिजिटल की, सिंगल ड्राइव (i-पेडल), एक्टिव एयर फ्लैप्स और 8 साल/1.6 लाख km की बैटरी वारंटी शामिल हैं।

Hyundai भारत में EV इकोसिस्टम को मजबूत करने की योजना बना रही है

अपने प्रोडक्ट्स की रेंज बढ़ाने के साथ-साथ, हुंडई देश में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश कर रही है। फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले सात सालों में लगभग 600 फास्ट पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बना रही है। साथ ही, कंपनी ने पहले ही 183 जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है, जिसमें 214 DC चार्जर और 399 चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जून 2026 में ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PV से लेकर ट्रैक्टर तक की बिक्री में दिखी जबरदस्त ग्रोथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।