Hyundai Creta Summer Edition: Hyundai Motor India Limited ने भारतीय बाजार में नई Creta Summer Edition को 12.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन का एंट्री-लेवल वेरिएंट EX ट्रिम पर आधारित है, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं, SX ट्रिम पर बेस्ड टॉप-एंड वेरिएंट 17.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस स्पेशल एडिशन में S(O) और S(O) ट्रिम्स पर आधारित वेरिएंट भी शामिल हैं।
Hyundai Creta Summer Edition: वेरिएंट-वार फीचर्स
Hyundai Creta Summer Edition दिखने में स्टैंडर्ड SUV से काफी मिलती-जुलती है। इसमें EX (O) Summer Edition ट्रिम से शुरू होकर 16 इंच के डुअल-टोन स्टील व्हील्स मिलते हैं, जबकि बाकी सभी एलिमेंट्स स्टैंडर्ड ट्रिम के समान हैं। हालांकि, इस स्पेशल एडिशन में स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं। नीचे उन फीचर्स की डिटेल में जानकारी दी गई है:
Hyundai Creta EX Summer Edition स्मार्ट की (Key) और पुश-बटन स्टार्ट के साथ आता है। वहीं, Creta EX(O) Summer Edition में क्वाड बीम LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स, हॉराइजन LED पोजिशनिंग लैंप और DRL, फ्रंट और रियर LED टर्न इंडिकेटर्स, रियर विंडो सनशेड और डायनामिक गाइडलाइन्स के साथ रियर कैमरा जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं, Creta S(O) Summer Edition और S(O) Knight Summer Edition के उच्च वेरिएंट में डैशकैम की सुविधा दी गई है। इससे भी उच्च वेरिएंट SX Summer Edition में डैशकैम के साथ 10.25 इंच का मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर मिलता है। SX Premium Summer Edition में Surround View Monitor (SVM), Blind-spot View Monitor (BVM) और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Hyundai Creta Summer Edition: इंजन
इसमें 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प उपलब्ध हैं। इस स्पेशल एडिशन में टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं है। इंजन के प्रकार के आधार पर, ट्रांसमिशन विकल्पों में MT, iVT और AT शामिल हैं।
Hyundai Creta Summer Edition: वेरिएंट के अनुसार कीमतें