Hyundai Car Price Hike: अगर आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अभी से बुक कर लें, नहीं तो अगले महीने आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अप्रैल 2025 से अपने सभी मॉडल रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी के लिए बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी की बढ़ती कीमतों और हायर ऑपरेशनल एक्सपेंसेस को जिम्मेदार ठहराया है। कार की कीमतों में यह बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी।
