Delhi blast Hyundai i20: दिल्ली के मशहूर लाल किले के पास सोमवार शाम एक Hyundai i20 कार में हुए भीषण विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। जिसके बाद से ही दिल्ली हाई अलर्ट पर है। इस विस्फोट को आत्मघाती बम विस्फोट माना जा रहा है। विस्फोट की जांच से पता चला है कि कैसे i20 को बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रांसफर किए, कई राज्यों में कई बार बेचा गया।
