AI-Powered Driverless Bus: पहले आप बस से जब भी यात्रा करते थे तो उस बस को ड्राइवर चलाता था और अपने अनुसार स्पीड कम तेज करता था और ब्रेक लगाता था। लेकिन अगर आप कहीं जा रहे हो और आपको बिना ड्राइवर के चलती हुई बस मिले तो, शायद आप सोच भी नहीं सकते उस बस पर बैठने की। दरअसल, ऐसा ही एक कमाल किया है IIT हैदराबाद ने। जिसने भारत की पहली AI-पावर्ड ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक बसों को पेश किया है। इन ऑटोनॉमस शटल्स को टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन (TiHAN) ने विकसित किया है। इसे स्मार्ट और टिकाऊ परिवहन की दिशा में देश की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रोफेसर पी. राजलक्ष्मी के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक इस बस में 10,000 से ज्यादा यात्रियों को सफर कराया है और लगभग 90% संतुष्टि दर हासिल की है।
