Indian Motorcycle: भारत में कई प्रीमियम मोटरसाइकिल की बिक्री करने वाली निर्माता इंडियन मोटरसाइकिल ने लोगों की पसंद खासकर युवाओं में बाइक को लेकर बढ़ते क्रेज को दखते हुए अपने कई मॉडल्स को अपडेट कर लॉन्च कर दिया है। ये अपडेट्स हेड लाइट्स से लेकर इंजन तक किए गए हैं। अब आइए जानते हैं कि बाइक में किस तरह का अपडेट किया गया है, और इनमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इनके इंजन को कितना दमदार बनाया गया है और इन बाइक्स को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Indian Motorcycle ने लॉन्च की नई मोटरसाइकिल
इंडियन मोटरसाइकिल की ओर से स्काउट सीरीज में करीब आठ मॉडल्स को अपडेट कर लॉन्च किया गया है, जो बिक्री के लिए उपलब्ध है।
निर्माता कंपनी इंडियन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुल आठ मॉडल्स को अपडेट दिया गया है। जिसमें Scout Sixty Bobber, Sport Scout Sixty, Scout Sixty Limited, Scout Bobber, Scout Classic, Sport Scout, 101 Scout और Super Scout शामिल हैं।
निर्माता की ओर से इनमें ABS, LED लाइट्स, एनालॉग स्पीडोमीटर, USB चार्जर, राइडिंग मोड्स, 16-inch व्हील्स, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, यूएसडी फॉर्क्स जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
इंडियन की मोटरसाइकिल में 999 सीसी का पावरफुल स्पीड प्लस इंजन दिया गया है, जो 85 हॉर्सपावर और 87 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ पांच-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन वी-ट्विन इंजन की दमदार आवाज और लिक्विड-कूल्ड तकनीक के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है।
कुछ मॉडलों में 999 cc के अलावा 1250 cc क्षमता वाला स्पीड प्लस इंजन भी उपलब्ध है, जो राइडिंग को और ज्यादा पावरफुल बनाता है।
निर्माता कंपनी की तरफ से इन बाइक्स को 12.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके Scout Sixty Bobber बाइक की है। वहीं, इस सीरीज की सबसे महंगी बाइक की एक्स शोरूम-कीमत 16.15 लाख रुपये तक जाती है। इन मोटरसाइकिल के साथ इंडियन की ओर से पैकेज के ऑप्शन भी दिए गए हैं।