Indian Railways: यात्रियों की सेफ्टी को लेकर रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, CCTV कैमरों से अब ट्रेन के चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

CCTV Cameras in Train: भले ही ट्रेनें 100 किमी/घंटा से अधिक की गति से चल रही हों या कम रोशनी की स्थिति हो ये कैमरे हाई क्वालिटी वाली फुटेज रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे। इस बात का ध्यान रखा जाएगा की इससे यात्रियों की प्राइवेसी न भंग हो

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 3:40 PM
अब रेलवे के सभी 74,000 कोचों और 15,000 इंजनों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नए फैसले के अनुसार, अब रेलवे के सभी 74,000 कोचों और 15,000 इंजनों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इस फैसले के पीछे की तात्कालिक वजह बना पानीपत में एक खाली ट्रेन कोच में एक महिला के साथ हुआ भयावह गैंगरेप। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की सेफ्टी को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

क्या है प्लानिंग?

इस पहल के तहत प्रत्येक यात्री कोच में चार CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। दो एंट्री गेट्स पर और दो बोगी के गेट के पीछे और आगे वाले हिस्से में। इस बात का ध्यान रखा जाएगा की इससे यात्रियों की प्राइवेसी न भंग हो। इंजनों में छह कैमरे लगाए जाने का प्लान है। भले ही ट्रेनें 100 किमी/घंटा से अधिक की गति से चल रही हों या कम रोशनी की स्थिति हो ये कैमरे हाई क्वालिटी वाली फुटेज रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे। इसका मतलब है कि दिन हो या रात, यात्रियों की सेफ्टी से कोई समझौता नहीं होगा।


AI का भी होगा इस्तेमाल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, बेस्ट क्वालिटी के प्रोडक्ट्स लगाए जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि वे इंडियाएआई मिशन के तहत CCTV फुटेज के साथ AI का उपयोग करने के तरीकों की तलाश करें। यह किसी भी असामान्य व्यवहार का पता लगाने और अपराधों को होने से पहले रोकने में मदद कर सकता है। सभी कैमरों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष एजेंसी द्वारा चेक किया जाएगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे इसे पहले से ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चला रहा था। उत्तरी रेलवे जोन से इसे लेकर मिले पॉजिटिव रिस्पांस के बाद अब सभी कोचों में इसे इंस्टाल करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह कदम न केवल अपराधों को रोकेगा बल्कि यात्रियों को यात्रा करते समय किसी भी मानसिक तौर पर रिलीफ प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- Upcoming EVs: Kia, महिंद्रा और MG की ये है टॉप इलेक्ट्रिक कारें जो साल 2025 में भारत में होंगी लॉन्च

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।