Get App

कार की AC से आ रही है बदबू? जानें इसके पीछे की वजह और समाधान

कार का AC चलाते ही अगर बदबू आने लगे तो सफर का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। सोचिए, गर्मी से राहत पाने के लिए आपने गाड़ी का AC ऑन किया और ठंडी हवा के बजाय बदबूदार झोंका आपकी सांसों तक पहुंच जाए तो ऐसे में ड्राइव करना तो दूर कार में बैठना भी मुश्किल हो जाता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 11:17 AM
कार की AC से आ रही है बदबू? जानें इसके पीछे की वजह और समाधान
कार की AC से आ रही है बदबू? जानें इसके पीछे की वजह और समाधान

कार का AC चलाते ही अगर बदबू आने लगे तो सफर का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। सोचिए, गर्मी से राहत पाने के लिए आपने गाड़ी का AC ऑन किया और ठंडी हवा के बजाय बदबूदार झोंका आपकी सांसों तक पहुंच जाए तो ऐसे में ड्राइव करना तो दूर कार में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, यह समस्या मामूली नहीं है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी गाड़ी के AC सिस्टम के अंदर नमी, बैक्टीरिया और फफूंदी ने घर बना लिया है।

AC से बदबू आने का कारण

जब AC चलता है तो गर्म हवा ठंडे इवैपोरेटर कोर से टकराकर पानी की बूंदों में बदल जाती है। आमतौर पर यह पानी एक छोटे ट्यूब से नीचे गिरकर बाहर निकल जाता है, लेकिन अगर ट्यूब ब्लॉक हो जाए या पानी ठीक से न निकल पाए, तो वही नमी इवैपोरेटर में फंसी रह जाती है। समय के साथ यही नमी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने का कारण बनती है और AC से दुर्गंध आने लगती है। कई बार इसका एक और कारण गंदा केबिन एयर फिल्टर भी होता है, जो हवा के बहाव को रोक देता है और नमी को बढ़ा देता है। अब सवाल यह है कि इस बदबू से कैसे छुटकारा पाया जाए।

बदबू हटाने के उपाय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें