Maruti E Vitara को PM मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या है इसमें खास

Maruti e Vitara electric SUV launch by PM Narendra Modi: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara को लॉन्च करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति प्लांट से इस कार को हरी झंडी दिखाएंगे।

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 5:23 PM
Story continues below Advertisement
Maruti E Vitara को PM मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या है इसमें खास

Maruti e Vitara electric SUV launch by PM Narendra Modi: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara को लॉन्च करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति प्लांट से इस कार को हरी झंडी दिखाएंगे। खास बात यह है कि भारत में बनी यह SUV न सिर्फ घरेलू बाजार बल्कि जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी। इस नई इलेक्ट्रिक कार से कंपनी को काफी उम्मीदें हैं, बाजार में इसका मुकाबला हालिया लॉन्च Hyundai Creta Electric से होगा।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत करेंगे और साथ ही हंसलपुर कारखाने में मारुति e Vitara के लिए तैयार असेंबली लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह कदम देश में इलेक्ट्रिक SUV प्रोडक्शन की शुरुआत का प्रतीक भी होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसे मेक इन इंडिया की एक बड़ी सफलता बताया गया है। बयान में कहा गया कि भारत में तैयार होने वाला यह पहला ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) यूरोप और जापान जैसे प्रमुख बाजारों सहित सौ से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा, जिससे भारत सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बन जाएगा।


Maruti e Vitara के फीचर्स

मारुति ई विटारा को कंपनी पहले ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस कर चुकी है और दावा किया है कि यह कार सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई है।

मारुति ने इस इलेक्ट्रिक SUV को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया है। इसमें 49kWh का छोटा बैटरी पैक दिया गया है जो फ्रंट एक्सल पर सिंगल मोटर के साथ 144hp की पावर जेनरेट करता है, वहीं बड़ा 61kWh का बैटरी पैक सिंगल-मोटर सेटअप में 174hp का पावर आउटपुट देता है। बड़े बैटरी पैक वेरिएंट को डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें चीनी कंपनी BYD से सोर्स किया गया ब्लेड सेल लिथियम आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है।

कब होगी लॉन्‍च

फिलहाल पीएम मोदी मारुति की पहली इलेक्‍ट्रिक SUV ई विटारा के प्रोडक्‍शन लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके कुछ समय बाद इस SUV का दुनियाभर में निर्यात किया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि मारुति की ओर से इस SUV को अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में भी लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Renault Kiger Facelift vs Nissan Magnite vs Maruti Fronx vs Toyota Taisor: कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।