Renault Kiger Facelift vs Nissan Magnite vs Maruti Fronx vs Toyota Taisor: सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की ये चारों गाड़ियां 4 मीटर से छोटी हैं। Renault Kiger Facelift की लंबाई 3990 मिमी है, Nissan Magnite की 3994 मिमी और Maruti Fronx व Toyota Taisor की 3995 मिमी। यानी साइज के मामले में इनमें खास अंतर नहीं है। ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो Kiger और Magnite में 205 मिमी का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब रास्तों और ऊबड़-खाबड़ जगहों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है। वहीं Fronx और Taisor का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 मिमी है, जो शहर की स्मूद सड़कों पर तो बेहतर परफॉर्म करता है, लेकिन हाईवे या ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान थोड़ा कम महसूस हो सकता है।
Kiger और Magnite में 1.0-लीटर का NA पेट्रोल इंजन (72PS) और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100PS) मिलता है, जो मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ आते हैं। वहीं, Fronx और Taisor में 1.2-लीटर का NA पेट्रोल इंजन (90PS) और 1.0-लीटर का ज्यादा एडवांस टर्बो पेट्रोल इंजन (100PS) दिया गया है, जिसमें टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। पावर और परफॉर्मेंस के मामले में Fronx और Taisor हल्की बढ़त जरूर लेती हैं, लेकिन Kiger और Magnite भी अच्छे ऑप्शन साबित होते हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कौन आगे?
Renault Kiger अब ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। इसमें वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा, LED हेडलैंप, लेदरेट सीटें और एक्सेस कार्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। Nissan Magnite में भी कई प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं जैसे 360-डिग्री कैमरा, LED लाइट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay। वहीं, Fronx और Taisor में बड़ी टचस्क्रीन, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) और कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इनमें कूल्ड सीट्स नहीं मिलतीं। बता दें कि चारों SUVs में सनरूफ का ऑप्शन नहीं है।
कीमत की बात करें तो Renault Kiger की रेंज 6.29 लाख रुपये से 11.2 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Nissan Magnite की कीमतें 6.1 लाख रुपये से शुरू होकर 11.9 लाख रुपये तक जाती हैं। इन दोनों SUVs की शुरुआती कीमतें कम होने की वजह से इन्हें बजट-फ्रेंडली विकल्प माना जाता है।
दूसरी ओर, Maruti Fronx की कीमत 7.5 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच है, जबकि Toyota Taisor की कीमतें 7.8 लाख रुपये से शुरू होकर 13.19 लाख रुपये तक जाती हैं। इन दोनों मॉडलों की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं क्योंकि इनमें ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इन्हें एक अपमार्केट विकल्प बनाते हैं।
कुल मिलाकर, अगर आप कम बजट में वैल्यू-फॉर-मनी SUV तलाश रहे हैं तो Renault Kiger और Nissan Magnite बेहतर विकल्प साबित होती हैं। वहीं, जिन खरीदारों को अधिक प्रीमियम फीचर्स और बड़ी कार का अनुभव चाहिए, उनके लिए Maruti Fronx और Toyota Taisor ज्यादा सही रहेगा।