गुजरात में जैन समुदाय की एक अनूठी तरह की खरीद हर तरफ चर्चा में है। समुदाय ने 186 महंगी यानि कि लग्जरी कारें खरीदी हैं और उन पर 21 करोड़ रुपये की छूट हासिल की है। खरीदी गई लग्जरी कारें BMW, ऑडी और मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स की हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) के वाइस प्रेसिडेंट हिमांशु शाह ने यह जानकारी दी है।
