जीप इंडिया ने लॉन्च किए Compass और Meridian के 'ट्रेल एडिशन', प्राइस के साथ जानिए क्या है खास

Jeep Compass: जीप के स्पेशल एडिशन मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹25.41 लाख है, जबकि टॉप मॉडल ₹37.27 लाख तक जाता है। नए एडिशन में कई बदलाव किए गए है जिससे ये SUV और भी जबरदस्त हो गई है

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 2:46 PM
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, जीप ने एक नया प्रोग्राम 'जीप ट्रस्ट' भी शुरू किया है

Jeep India: फोर व्हीलर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जीप ने इंडिया में अपनी SUV Compass  और Meridian के 'ट्रेल एडिशन' लॉन्च करने की घोषणा की है। ये खास एडिशन उन ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित करेंगे जो भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं और एडवेंचर के शौकीन हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, जीप ने एक नया प्रोग्राम 'जीप ट्रस्ट' भी शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कई खास फायदे जैसे 3 साल का कॉम्प्लिमेंटरी एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट, 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और ₹20,000 तक के कैश बेनिफिट्स। आइए आपको बताते हैं जीप की नई पेशकश में क्या है खास।

धांसू स्टाइलिंग और शानदार इंटीरियर

जीप कम्पास ट्रेल एडिशन में एक खास 'ट्रेल एडिशन' हुड है। इसमें मैट ब्लैक ग्रिल एक्सेंट, साइड बॉडी डीकल्स और ग्रिल रिंग्स, बैकलाइट मोल्डिंग्स, डेलाइट ओपनिंग, रूफ रेल इंसर्ट और ORVMs जैसे बाहरी पार्ट्स पर न्यूट्रल ग्रे एलिमेंट्स मिलते है। गाड़ी के बाहर और अंदर दोनों जगह जीप और कम्पास के बैज मिलेंगे। साथ ही पीछे के निचले हिस्से पर एप्लिक और सामने के निचले हिस्से पर लाल रंग के एक्सेंट इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।


केबिन को भी स्पोर्टी बनाने के लिए कई अपडेट किए गए है। इसमें डैशबोर्ड पर इग्नाइट रेड मिड-बोलस्टर ट्रेसर्स के साथ ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री, स्टीयरिंग व्हील, गियर बूट और सीट अपहोल्स्ट्री पर लाल कंट्रास्ट स्टिचिंग है। डार्क कैमोफ्लेज ग्राफिक इसे और स्टाइलिश बनाता है।। इसमें 'ट्रेल एडिशन' ब्रांडेड ऑल-वेदर फ्लोर मैट भी आता है।

जीप कम्पास ट्रेल एडिशन जीप कम्पास ट्रेल एडिशन

क्या कहा एक्सपर्ट ने?

स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और डायरेक्टर ऑटोमोटिव ब्रांड्स, कुमार प्रियेश ने नए लॉन्च किए गए एडिशन के बारे में बताते हुए कहा, 'नया पेश किया बोल्ड एडिशन उन ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त एक्सपीरियंस प्रदान करता हैं जो ऑन रोड और ऑफ-रोड दोनों जगह भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं। 'जीप ट्रस्ट' प्रोग्राम के साथ कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं लेकर आई है'।

कितनी है कीमत?

जीप के स्पेशल एडिशन मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹25.41 लाख है, जबकि टॉप मॉडल ₹37.27 लाख तक जाता है। कम्पास ट्रेल MT की एक्स-शोरूम कीमत ₹25,41,000, कम्पास ट्रेल AT ₹27,41,000 है। वहीं मेरिडियन ट्रेल MT ₹31,27,000, मेरिडियन ट्रेल AT ₹35,27,000 में और मेरिडियन ट्रेल AT 4X4 ₹37,27,000 की एक्स-शोरूम कीमत पर आती है।अगर आप इन दमदार एसयूवी को खरीदना चाहते है तो जबरदस्त ऑफर्स के साथ जीप के अधिकृत डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।