JSW Motors PHEV SUV: अरबपति सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली JSW Motors जून में लॉन्च होने वाली प्लग-इन इलेक्ट्रिक हाइब्रिड (PHEV) SUV के साथ इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट में प्रवेश करेगी। सूत्रों के अनुसार, इस वाहन की कीमत लगभग 45 लाख रुपये होने की संभावना है, जिससे यह घरेलू ब्रांड प्रीमियम सेगमेंट में प्रवेश करेगा और BMW और Mercedes-Benz जैसे ग्लोबल ब्रांड से मुकाबला करेगा। बता दें कि अब तक, केवल लग्जरी कार निर्माता ही भारत में PHEV वाहन पेश कर रहे हैं।
