Tata Punch Facelift: नई Tata Punch फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, शुरूआती कीमत सिर्फ ₹5.59 लाख, जानें फीचर्स
Tata Punch Facelift: Tata Motors Passenger Vehicles ने आखिरकार भारत में Tata Punch फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और आज से इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इस अपडेट के साथ, Tata Punch फेसलिफ्ट Hyundai Exter जैसी SUVs को टक्कर देगी।
नई Tata Punch फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, शुरूआती कीमत सिर्फ ₹5.59 लाख
Tata Punch Facelift: Tata Motors Passenger Vehicles ने आखिरकार भारत में Tata Punch फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और आज से इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इस अपडेट के साथ, Tata Punch फेसलिफ्ट Hyundai Exter, Nissan Magnite, Renault Kiger, Mahindra XUV 3XO जैसी SUVs को टक्कर देगी। आइए जानते हैं नई Tata Punch में क्या खास है।
Tata Punch Facelift: एक्सटीरियर डिजाइन
Tata ने लॉन्च से पहले एक टीजर के जरिए Punch फेसलिफ्ट का नया लुक दिखाया था। SUV का सिग्नेचर बॉक्सी स्टाइल पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब इसका डिजाइन ज्यादा शार्प और मॉडर्न नजर आता है, जिससे कार पहले से ज्यादा आकर्षक लगती है।
अब इसकी स्टाइलिंग Punch के इलेक्ट्रिक वर्जन - Punch.ev - से काफी मिलती-जुलती है, जिसमें रीडिजाइन किए गए LED हेडलाइट्स, स्लीकर DRLs और कॉर्नरिंग फंक्शन वाले LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं। Tata के कुछ नए मॉडलों के विपरीत, इसमें फुल-विड्थ LED लाइट बार नहीं है, लेकिन फेसलिफ्ट में नए ग्रिल, स्पोर्टी बंपर, नए अलॉय व्हील्स और नए LED टेल-लैंप क्लस्टर के साथ इसकी कमी पूरी हो जाती है। सुविधा के लिए इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर और रियर वॉशर-वाइपर जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिससे कार चलाना और ज्यादा आसान हो गया है।
इस अपडेट के साथ, Tata Punch में नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं, जिनमें Cyantafic, Caramel, Bengal Rouge और Coorg Clouds शामिल हैं।
Tata Punch Facelift: इंटीरियर फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, Tata Punch Facelift में शानदार बदलाव किया गया है, जिसमें शार्प डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और नए डिजाइन वाले कंट्रोल्स शामिल हैं। इसमें डुअल टोन इंटीरियर, आर्मरेस्ट के साथ सेंट्रालक्स कंट्रोल, 26.03 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, 17.8 सेमी का डिजिटल क्लस्टर, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं। इस अपडेट के साथ Tata Punch का इंटीरियर और ज्यादा प्रीमियम और यूजर-फ्रेंडली हो गया है।
सेफ्टी के मामले में, Tata Punch Facelift ने बड़ों और बच्चों की सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग बरकरार रखी है। इसमें 6 एयरबैग, ESP, हिल डिसेंट कंट्रोल, ISO फिक्स और अन्य सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर शामिल हैं।
Tata Punch Facelift: इंजन स्पेसिफिकेशन्स
नई Punch को नए 1.2-लीटर iTurbo पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है और 5500 rpm पर 120 PS और 1750-4000 rpm पर 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 105 PS/टन के पावर-टू-वेट रेशियो, 30% ग्रेडेबिलिटी और 11.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ अपने कैटेगरी में आगे है।
इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन का विकल्प भी उपलब्ध है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स और टॉर्क कन्वर्टर के साथ काम करता है। यह इंजन 6000 rpm पर 87.8 PS और 3250 rpm पर 115 Nm का अधिकतम पावर और टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन भी मिलती है, जो 6000 rpm पर 73.4 PS और 35000 rpm पर 103 NM का टॉर्क देती है।
Tata Punch Facelift: वेरिएंट और कीमत
Tata Punch फेसलिफ्ट 6 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें Smart, Pure, Pure +, Adventure, Accomplished और Accomplished + S शामिल हैं। नई Tata Punch की कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
2026 Tata Punch Facelift की वेरिएंट-वाइज लिस्ट
2026 Tata Punch Facelift: रेवोट्रॉन पेट्रोल मैनुअल की कीमतें
वेरिएंट
कीमत (एक्स-शोरूम)
स्मार्ट (Smart)
₹5.59 लाख
प्योर (Pure)
₹6.49 लाख
प्योर प्लस (Pure +)
₹6.99 लाख
प्योर प्लस S (Pure + S)
₹7.34 लाख
एडवेंचर (Adventure)
₹7.59 लाख
एडवेंचर S
₹7.94 लाख
अकम्प्लिश्ड (Accomplished)
₹8.29 लाख
अकम्प्लिश्ड प्लस S (Accomplished + S)
₹8.99 लाख
2026 Tata Punch Facelift: रेवोट्रॉन पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमतें
वेरिएंट
कीमत (एक्स-शोरूम)
प्योर प्लस (Pure +)
₹7.54 लाख
प्योर प्लस S (Pure + S)
₹7.89 लाख
एडवेंचर (Adventure)
₹8.14 लाख
एडवेंचर S
₹8.94 लाख
अकम्प्लिश्ड (Accomplished)
₹8.84 लाख
अकम्प्लिश्ड प्लस S (Accomplished + S)
₹9.54 लाख
2026 Tata Punch Facelift: iCNG मैनुअल की कीमतें
वेरिएंट
कीमत (एक्स-शोरूम)
स्मार्ट (Smart)
₹6.69 लाख
प्योर (Pure)
₹7.49 लाख
प्योर प्लस (Pure +)
₹7.99 लाख
प्योर प्लस S (Pure + S)
₹8.34 लाख
एडवेंचर (Adventure)
₹8.59 लाख
एडवेंचर S
₹8.94 लाख
अकम्प्लिश्ड (Accomplished)
₹9.29 लाख
अकम्प्लिश्ड प्लस S (Accomplished + S)
₹9.54 लाख
2026 Tata Punch Facelift: iCNG ऑटोमैटिक और iTurbo Petrol की कीमतें