MG Windsor EV: अगर आप ईलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड को देखते हुए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां नए-नए सेगमेंट में ई-व्हीकल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में MG Motors की ओर से भी इस सेगमेंट में MG Windsor EV को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस गाड़ी को इस महीने खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से आपको हजारों रुपये की बचत का मौका मिलेगा। अब चलिए जानते हैं कि MG Windsor EV के किस वेरिएंट पर इस महीने कितने रुपये की बचत का मौका मिल रहा है।
MG Windsor EV पर बचत का मौका
MG Motors, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में MG Windsor EV को ऑफर करता है। कंपनी इस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर हजारों की बचत का मौका दे रही है। ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाड़ी के बेस मॉडल में 38 kWh वेरिएंट को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस महीने इस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो आप 65,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट के तहत आपको 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है।
MG Windsor EV के Pro वेरिएंट को 53 kWh बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। इस महीने इन वेरिएंट्स पर कंपनी की तरफ से 30,000 रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
कंपनी की तरफ से MG Windsor EV को भारत में 12.65 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसके 38 kWh वेरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपये है। वहीं, इसके Pro वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.73 लाख रुपये से 19.34 लाख रुपये तक है।