Kawasaki KLE500 पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा फुल LCD और TFT डिस्प्ले के साथ हाई-टेक इंस्ट्रूमेंट पैनल

KLE500 launch: Kawasaki ने आखिरकार अपनी नई मिडिल-वेट एडवेंचर मोटरसाइकिल, KLE500 को पेश कर दिया है। यह बाइक पुराने KLE500 मॉडल का नया वर्जन है, जिसे पहली बार 1991 में लॉन्च किया गया था और 2007 में बंद कर दिया गया था।

अपडेटेड Oct 25, 2025 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Kawasaki KLE500 पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा फुल LCD और TFT डिस्प्ले के साथ हाई-टेक इंस्ट्रूमेंट पैनल

KLE500 launch: Kawasaki ने आखिरकार अपनी नई मिडिल-वेट एडवेंचर मोटरसाइकिल, KLE500 को पेश कर दिया है। यह बाइक पुराने KLE500 मॉडल का नया वर्जन है, जिसे पहली बार 1991 में लॉन्च किया गया था और 2007 में बंद कर दिया गया था। अब फिर से पूरी तरह नए लुक और फीचर्स के साथ आए इस बाइक का सबसे पहले पिछले साल EICMA में टीजर जारी किया गया था और तब से यह चर्चा में है। यह बाइक Kawasaki की Versys-X300 और KLR650 के बीच रखी गई है, यानी इसे ऑफ-रोड और सड़क दोनों पर बढ़िया परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

दो वेरिएंट और पावरफुल इंजन

 


Kawasaki की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल दो वेरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल KLE500 ABS और स्पेशल एडिशन KLE500 SE ABS में उपलब्ध होगी। दोनों में मौजूदा Ninja 500 में पाया जाने वाला 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इस बाइक का इंजन और भी स्मूथ पावर डिलीवरी देता है। इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में एक Assist & Slipper Clutch शामिल है, जो नए राइडर्स या मुश्किल रास्तों पर चलाने वालों के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

फ्रेम और सस्पेंशन अपडेट

KLE500 ABS एक हाई-टेंसाइल स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है। बाइक के फ्रंट में 43mm इनवर्टेड फोर्ट सस्पेंशन दिया गया है, जो 210mm तका ट्रैवल प्रदान करता है, जबकि रियर में Uni-Trak सिस्टम का यूज किया गया है, जो प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ 200mm की यात्रा प्रदान करता है। जिस वजह से इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 172 मिमी है। मोटरसाइकिल में स्टील स्पोक और IRC GP-410 टायर के साथ 21-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील है। इस सेटअप से सीट की ऊंचाई 861 मिमी हो जाती है।

सुरक्षित ब्रेकिंग सिस्टम

ब्रेकिंग पावर फ्रंट में एक 300 मिमी डिस्क से आती है, जिसके साथ एक बैलेंस्ड डुअल-पिस्टन कैलिपर होता है।

कंफर्ट आरामदायक राइडिंग पोजिशन

 

एक ऊंचे, एल्युमीनियम फैट-टाइप हैंडलबार और थोड़े आगे की ओर लगे फुटपेग ऑफ-रोडिंग के दौरान बैठे और खड़े, दोनों तरह के लोगों के लिए एक नेचुरल और आरामदायक राइडिंग पोजिशन प्रदान करते हैं। Kawasaki का कहना है कि चौड़ा हैंडलबार राइडर को ज्यादा फ्री मूवमेंट देता है और साथ ही वाइब्रेशन को भी कम करता है, जबकि पतला फ्यूल टैंक राइडर को बैठने और खड़े होने की पोजीशन के बीच स्मूद ट्रांजिशन करने में मदद करता है, जिससे कंट्रोल और बैलेंस बनाए रखना आसान हो जाता है, खासकर कठिन रास्तों पर।

एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल

KLE500 ABS एक हाई-कंट्रास्ट फुल LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल से लैस है, जबकि SE मॉडल में फुल-कलर TFT डिस्प्ले है। यह पैनल कई तरह की जानकारी प्रदान करता है, जिनमें ओडोमीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, फ्यूल गेज, डुअल ट्रिप मीटर, रेंज, करंट और एवरेज फ्यूज कंजम्प्शन, कूलेंट टेम्परेचर, घड़ी, सर्विस अलर्ट और ईमेल व फोन कॉल जैसे कनेक्टेड डिवाइस के लिए नोटिफिकेशन शामिल हैं। इसके अलावा, Rideology ऐप के जरिए यूजर्स को अतिरिक्त कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Honda Activa Vs Honda Dio: कौन सा 110cc स्कूटर आपके लिए है बेस्ट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।