Kawasaki Versys 650 2026 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹8.63 लाख

Kawasaki Versys 650 2026: Kawasaki India ने हाल ही में Ninja 650 का 2026 वर्जन लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने Versys 650 का अपडेटेड वर्जन भारत में 8.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यह पिछले मॉडल से 15,000 रुपये महंगा है।

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Kawasaki Versys 650 2026 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹8.63 लाख

Kawasaki Versys 650 2026: Kawasaki India ने हाल ही में Ninja 650 का 2026 वर्जन लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने Versys 650 का अपडेटेड वर्जन भारत में 8.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यह पिछले मॉडल से 15,000 रुपये महंगा है। इस मिडिल-वेट एडवेंचर टूरर को पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ एस्थेटिक अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाइक में कोई मैकेनिकल अपडेट नहीं किए गए हैं। यही अपडेट अब भारतीय बाजार में भी पेश किया गया है।

अपने नए अवतार में, Kawasaki Versys 650 को एक नया पेंट स्कीम मिला है। इसमें Metallic Graphite Gray और Metallic Spark Black का एक डार्क शेड है। यह वर्जन प्रेजेंट में MY25 वर्जन के साथ बिक्री पर है, जिसका पेंट थोड़ा अलग है। बाकी सभी फीचर्स वही हैं, जिनमें हाई बीक, ट्विन हेडलैम्प सेटअप और विंडस्क्रीन शामिल हैं।

फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो, बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 4.3 इंच का TFT कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें KTRC (कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल), इकोनॉमिक राइडिंग इंडिकेटर, चार तरह से एडजस्ट होने वाली विंडस्क्रीन और ज्यादा सेफ्टी के लिए ABS जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Kawasaki Versys 650 में वही 649cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जो 8,500 rpm पर 67 hp और 7,000 rpm पर 61 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। पावर को छह-स्पीड गियरबॉक्स के जरिए पहियों तक पहुंचाया जाता है।

इस बाइक का इंजन ट्यूबुलर डायमंड स्टील चेसिस में फिट है, जो फ्रंट पर इनवर्टेड फोर्क के जरिए सस्पेंड है, जिसमें एडजस्टेबल रिबाउंड डैम्पिंग और स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टमेंट का विकल्प है। रियर में सिंगल शॉक लगा है, जिसमें रिमोट स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 मिमी का डुअल सेमी-फ्लोटिंग डिस्क और डुअल-पिस्टन कैलिपर, जबकि रियर में 250 मिमी का सिंगल डिस्क और सिंगल पिस्टन लगाया गया है।

Kawasaki Versys 650 का व्हीलबेस 1,415 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm, सीट की ऊंचाई 845 mm और कर्ब वेट 220 किलोग्राम है, जबकि अनुमानित ड्राई वेट 201 किलोग्राम है। वहीं, फ्यूल टैंक की क्षमता 21 लीटर है।

यह भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar 150 भारत में लॉन्च, मिलेगी दमदार डिजाइन और जबरदस्त फीचर, कीमत ₹1.09 लाख से शुरू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।