Kia EV2 यूरोप में लॉन्‍च, एक चार्ज में मिलेगी 448 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Kia EV2 Launch: Kia ने आधिकारिक तौर पर EV2 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है, जिससे यह ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में सबसे किफायती मॉडल बन गया है। इस SUV को किस कीमत पर ऑफर किया गया है। किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
Kia EV2 यूरोप में लॉन्‍च, एक चार्ज में मिलेगी 448 किमी की रेंज

Kia EV2 Launch: Kia ने आधिकारिक तौर पर EV2 को यूरोप में €26,600 (लगभग 29 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिससे यह ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में सबसे किफायती मॉडल बन गया है। एक कॉम्पैक्ट अर्बन SUV के रूप में पेश की गई EV2, Kia के समर्पित E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित छठा EV है, और इसका मकसद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा लोगों तक सुलभ बनाना है।

डिजाइन की बात करें तो, EV2 Kia की नई स्टाइलिंग भाषा को आगे बढ़ाती है, साथ ही रेंज में मौजूद बड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों से भी कुछ डिजाइन एलिमेंट्स लेती है। इसका शेप ICE-पावर्ड साइरोस से मिलता-जुलता है, जिसमें बॉक्सी स्टांस और SUV जैसे प्रोपोर्शन हैं। फ्रंट में, इसमें 'टाइगर फेस' का मॉडर्न रूप देखने को मिलता है, जो वर्टिकल रूप से स्टैक्ड स्प्लिट LED हेडलाइट्स, खड़ा नोज और rugged बॉडी क्लैडिंग से लैस है।

कैसे हैं फीचर्स


बॉडी के साइड्स पर क्लैडिंग लगी है, जो पीछे के डिजाइन में मिल जाती है। पीछे टेल लैंप नीचे की ओर लगे हैं, जिससे टेलगेट का लेआउट साफ-सुथरा दिखता है। एक पतली रियर विंडस्क्रीन और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर इसके मॉडर्न लुक को और निखारते हैं। साथ ही इसमें LED हेडलाइट, LED DRL’s, 360 डिग्री कैमरा, रूफ रेल, पार्किंग सेंसर, फ्लश डोर हैंडल, वायरलैस चार्जर, वायरलैस Android Auto, Apple CarPlay, ड्यूल टोन इंटीरियर, ABAS, EBD, ADAS जैसे फीचर्स को दिया गया है।

अंदर से, EV2 का केबिन Syros से प्रेरित है और टेक्नोलॉजी से लैस है। डैशबोर्ड में ट्रिपल स्क्रीन लेआउट है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, HVAC कंट्रोल के लिए 5.3 इंच का पैनल और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। SUV में दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील और मिनिमलिस्ट इंटीरियर लेआउट भी है।

खास फीचर्स में Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, डिजिटल की 2.0, और एडवांस्ड चार्जिंग जैसे V2L (Vehicle-to-Load) और V2G (Vehicle-to-Grid) शामिल हैं।

Kia EV2 को 4-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी पेश कर रही है, जिसमें कंफर्ट और सुविधा बढ़ाने के लिए स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीटें हैं। इस सेटअप से 403 लीटर तक का अतिरिक्त बूट स्पेस मिलता है। स्टैंडर्ड 5-सीटर वर्जन में 362 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि दोनों वेरिएंट में 15 लीटर का फ्रंट ट्रंक शामिल है।

कितनी है रेंज

EV2 को पावर देने के लिए दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। स्टैंडर्ड वर्जन में 42.2 kWh LFP बैटरी है, जो WLTP रेंज के अनुसार 317 किमी चल सकती है। वहीं, लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 61kWh NMC बैटरी लगी है, जो एक चार्ज में 448 किमी तक चल सकती है।

दोनों बैटरी विकल्प DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे बैटरी 30 मिनट से भी कम समय में 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से यूरोप में इस गाड़ी को 26600 यूरो की कीमत पर ऑफर किया है। जो भारतीय रुपये में करीब 29 लाख रुपये के आस पास होते हैं। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 33490 यूरो है। जो भारतीय रुपये में करीब 36.52 लाख रुपये के आस पास होते हैं।

भारत में कब होगी लॉन्‍च?

स्टैंडर्ड रेंज EV2 का प्रोडक्शन 2026 की पहली तिमाही में शुरू होने वाला है, जबकि लॉन्ग रेंज और GT-लाइन वेरिएंट जून में उपलब्ध होने की उम्मीद है। Kia ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि EV2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

यह भी पढ़ें: MG Astor vs Kia Seltos: कौन है मिड-साइज SUV का बेहतर विकल्प?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।