Kia Sorento Hybrid SUV की भारत में एंट्री जल्द! दमदार डिजाइन, हाईटेक फीचर्स और हाइब्रिड इंजन का मिलेगा फायदा

Kia Sorento Hybrid: Kia भारतीय बाजार में अपनी नई Sorento Hybrid SUV को उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है, जिसमें एक नई हाइब्रिड SUV की झलक दिखाई गई है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग Kia Sorento Hybrid हो सकती है।

अपडेटेड Jul 18, 2026 पर 4:24 PM
Kia Sorento Hybrid SUV की भारत में जल्द होगी एंट्री

Kia Sorento Hybrid: Kia भारतीय बाजार में अपनी नई Sorento Hybrid SUV को उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है, जिसमें एक नई हाइब्रिड SUV की झलक दिखाई गई है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग Kia Sorento Hybrid हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने इस SUV की अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है।

मिलेंगे दमदार फीचर्स?

इंटीरियर की बात करें तो, 2026 Kia Sorento में एक प्रीमियम केबिन मिलता है, जो कई मॉडर्न फीचर्स से लैस है। इस 7-सीटर SUV के केबिन के अंदर एक डुअल-डिस्प्ले सेटअप दिया गया है जिसमें दोनों स्क्रीन का साइज 12-इंच है। इसके साथ ही, इसमें कंट्रोल बटन के साथ फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक प्रीमियम लेदर गियर नॉब, वॉल्यूम और फैन स्पीड कंट्रोल करने के लिए रोटरी डायल के साथ टच-बेस्ट HVAC पैनल, स्टडी पेडल्स और एक डुअल-टोन थीम मिलती है।


इसके अलावा, इस गाड़ी में लेवल-2 ADAS सुइट, मैनुअल रूप से डिम होने वाला IRVM, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे कई सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

कैसा होगा डिजाइन?

2026 Kia Sorento का डिजाइन काफी दमदार और प्रीमियम नजर आता है। इसका लुक ऊंचा और बॉक्सी रखा गया है, जो इसे एक मजबूत SUV वाली पहचान देता है। इसके फ्रंट में Y-शेप के हॉरिजॉन्टल LED DRLs दिए गए हैं, जो टर्न इंडिकेटर का काम भी करते हैं। इसके अलावा, SUV में वर्टिकल डिजाइन वाले चार LED प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं।

7-सीटर Sorento के फ्रंट प्रोफाइल में ब्लैक टाइगर नोज ग्रिल, एयर डैम्स और ब्लैक-आउट रेडिएटर ग्रिल जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक लुक देते हैं।

साइड और रियर लुक

गाड़ी के साइड प्रोफाइल में पूरी लंबाई तक फैली हुई पतली ब्लैक बॉडी क्लैडिंग दी गई है, जो इसे एक रफ और प्रीमियम SUV वाला लुक देती है। इसके अलावा, इसमें व्हील आर्च क्लैडिंग और बड़े 19-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं। पीछे की तरफ C-शेप की टेललाइट्स दी गई हैं, जो साइड तक फैली हुई है। इसके साथ ही, इसमें छोटा रूफ स्पॉइलर, टेलगेट पर Kia की बैजिंग और रूफ पर शार्क फिन एंटीना दिया गया है।

इंजन और पावरट्रेन

कंपनी ने अभी तक आने वाली इंजन की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में यह SUV कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इनमें 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 2.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.6 लीटर टर्बो हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल हैं।

उम्मीद की जा रही है कि भारत में किआ Sorento को स्टॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह SUV भारतीय बाजार में प्रीमियम हाइब्रिड सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।