एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भारत में अपनी मौजूदगी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। Tesla Model Y को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया, जिससे यह साफ हो गया कि कंपनी अब भारतीय बाजार में सक्रिय होने जा रही है।

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने भारत में अपनी मौजूदगी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। Tesla Model Y को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया, जिससे यह साफ हो गया कि कंपनी अब भारतीय बाजार में सक्रिय होने जा रही है।
सबसे खास बात ये है कि टेस्ला ने देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला है, जिसे भारत में कंपनी की एंट्री का बड़ा कदम माना जा रहा है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि Tesla Model Y दिल्ली में मुंबई की तुलना में सस्ती मिल रही है।
बता दें कि इस कार का रजिस्ट्रेशन सिर्फ तीन शहरों के लिए ओपन हुआ है। इसका मतलब है कि टेस्ला ने भले अपना शोरूम मुंबई में खोला हो, पर गाड़ी को उत्तर भारत में भी बुक कराया जा सकता है। मतलब कस्टमर टेस्ला की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।
Tesla Model Y के रजिस्ट्रेशन कितने शहरों में
टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में Tesla Model Y का रजिस्ट्रेशन फिलहाल तीन शहरों — मुंबई, दिल्ली और गुड़गांव के लिए ओपन किया गया है। खास बात यह है कि इस कार को भारत में 6 कलर ऑप्शन्स में लाया गया है। इनमें स्टील्थ ग्रे, पर्ल वाइट मल्टी कोट, डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, क्विक सिल्वर और अल्ट्रा रेड कलर्स शामिल हैं।
इनमें से हर कलर में अलग-अलग आकर्षण है, लेकिन Stealth Grey वेरिएंट सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इसलिए हमनें स्टील्थ ग्रे कलर वेरिएंट के ऑन रोड प्राइस तीनों शहरों के लिए चेक किए-
Tesla Model Y का दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव में क्या है ऑन रोड प्राइस?
Tesla की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, Stealth Grey वेरिएंट, जो इन सभी में सबसे किफायती माना जा रहा है, उसकी ऑन-रोड कीमत दिल्ली में 61,06,690 रुपये तय की गई है। वहीं, मुंबई में इस मॉडल को खरीदने के लिए 61,07,190 रुपये खर्च करने होंगे। यानी महज 500 रुपये का फर्क है, लेकिन इस मामूली अंतर ने दिल्ली को Tesla Model Y के लिए सबसे सस्ता शहर बना दिया है।
अगर बात गुड़गांव की करें, तो यहां यह गाड़ी 66,76,831 रुपये की ऑन-रोड कीमत के साथ मिलेगी। यानी दिल्ली और गुड़गांव के बीच करीब 5.7 लाख रुपये का अंतर है। इसका मुख्य कारण रजिस्ट्रेशन और टैक्स स्ट्रक्चर में अंतर है।
ध्यान देने वाली बात है कि गाड़ी का स्टील्थ ग्रे कलर वेरिएंट ही सबसे सस्ता है। बाकी कलर वेरिएंट के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
UPI से कर सकेंगे ऑर्डर
गौर करने वाली बात यह है कि ग्राहक इस कार को खरीदने के लिए यूपीआई और कार्ड के जरिए ऑर्डर दे सकता है। टेस्ला की वेबसाइट के अनुसार, इसकी बुकिंग 22220 रुपये से बुकिंग की जा सकती है। लेकिन 7 दिनों के अंदर करीब 3 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। बुकिंग के बाद अगर कोई कार नहीं खरीदता है तो अमाउंट वापस नहीं होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।