Maharashtra EV News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (26 मार्च) को विधान परिषद में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (EC) पर अपने प्रस्तावित 6 प्रतिशत टैक्स को लागू नहीं करेगी। सीएम ने कहा कि इस कदम से पर्याप्त रेवेन्यू उत्पन्न होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के ईवी अभियान को भी झटका लगेगा। यह घोषणा उस समय की गई जब फडणवीस उच्च सदन में EV और वायु प्रदूषण पर चर्चा के दौरान शिवसेना (UBT) नेता अनिल परब के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
