Mahindra BE 6 Batman: महिंद्रा के इलेक्ट्रिक एसयूवी का खास BE 6 बैटमैन एडिशन ने इतिहास रच दिया। महिंद्रा की BE 6 बैटमैन एडिशन दुनिया की पहली SUV है, जिसे बैटमैन थीम पर तैयार किया गया है। इस खास एडिशन की बुकिंग 23 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई। कंपनी के मुताबिक, बुकिंग शुरू होते ही महज 135 सेकंड में इसकी सभी 999 यूनिट्स बिक गईं। बता दें कंपनी ने शुरुआत में इसे 300 यूनिट्स के लिए लिमिटेड एडिशन के तौर पर सेल करने की योजना बनाई थी। लेकिन इसकी जबरदस्त डिमांड के चलते इसे बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया गया।
महिंद्रा की BE 6 बैटमैन एडिशन कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये मॉडल महिंद्रा और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (WBDGCP) के बीच हुई पहली बार पार्टनरशिप के तहत बनाया गया है।
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन, कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी के पैक 3 वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसमें 79 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर ARAI प्रमाणित 682 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह बैटरी रियर एक्सल पर लगी इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है, जो अधिकतम 286 hp की ताकत और 380 Nm का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी इस लिमिटेड एडिशन की डिलीवरी अंतरराष्ट्रीय बैटमैन डे के मौके पर 20 सितंबर से शुरू करने का फैसला किया गया है। इसे महिंद्रा ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ मिलकर तैयार किया है।
महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन को खास तौर पर क्रिस्टोफर नोलन की द डार्क नाइट ट्रिलॉजी डिजाइन से इंस्पायर्ड है। इस खास इलेक्ट्रिक एसयूवी में 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, साथ ही चाहें तो 20-इंच व्हील्स का ऑप्शन भी मिलता है। इसके व्हील हब कैप पर बैटमैन का लोगो है, जबकि ब्रेक और स्प्रिंग अल्केमी गोल्ड कलर में रंगे गए हैं। इनफिनिटी रूफ पर डार्क नाइट ट्रिलॉजी का लोगो और कार के अंदर बैटमैन प्रोजेक्शन वाले नाइट ट्रेल कार्पेट इसे और खास बनाते हैं। ये एडिशन बैटमैन और उसके अंदाज को एक शानदार लुक देता है।
27.79 लाख रुपये की कीमत वाली महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन ग्राहकों को सुपरहीरो थीम पर बनी खास इलेक्ट्रिक एसयूवी का मालिक बनने का मौका देती है। इसके डिजाइन में साटन ब्लैक फिनिश, आगे के दरवाजों पर बैटमैन डेकल्स, टेलगेट पर डार्क नाइट का साइ और साथ ही फेंडर, बंपर और रिवर्स लैंप पर बैटमैन का लोगो दिया गया है, जो इसे एडिशन को और भी खास बनाता है। महिंद्रा BE 6 बैटमैन एडिशन कार को खरीदने वालो को 001 से 999 तक का एक यूनिक बैज नंबर चुनने का मौका मिलेगा, जिससे यह और भी एक्सक्लूसिव बन जाता है। कंपनी ने इशारा किया है कि 2026 में ऐसे और लिमिटेड एडिशन मॉडल्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं।