Mahindra Bolero: भारत की सबसे भरोसेमंद और दमदार SUV में गिनी जाने वाली Mahindra Bolero और Bolero Neo का नया अवतार कल, 6अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। Bolero Neo के लिए यह 2021 में लॉन्च होने के बाद पहला फेसलिफ्ट होगा, जबकि Bolero के मौजूदा जनरेशन के लिए यह आखिरी बड़ा अपडेट हो सकता है। लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि दोनों SUVs में नया लुक, अपडेटेड इंटीरियर और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
क्या बदलेगा Bolero Neo Facelift में?
Bolero Neo के डिजाइन में जो पहली चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचेगी, वह है इसकी नई ग्रिल। पुराने वर्टिकल स्लैट्स की जगह अब Horizontal Slats दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और क्लीन लुक देंगे। इंजन को बेहतर हवा देने के लिए एक नया एयरडैम दिया गया है। हेडलाइट्स का डिजाइन तो पुराना ही रहेगा, लेकिन इसमें अपडेटेड LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) मिलने की संभावना है।
इसके हाई एंड वेरिएंट में ग्रिल पर क्रोम स्लैट्स मिलेंगे, जबकि निचले वेरिएंट में फॉग लैंप्स नहीं होंगे। साइड में नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, पीछे के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी SUV वाला लुक देने के लिए दरवाजे पर लगा स्पेयर व्हील और रैपअराउंड टेल लैंप्स के साथ आएगी।
दोनों SUVs में Mahindra का भरोसेमंद 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। Bolero में mHawk75 इंजन मिलेगा जो 75bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। वहीं Bolero Neo में ज्यादा पावरफुल mHawk100 इंजन मिलेगा जो 100bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क देगा। खास बात यह है कि दोनों ही इंजन फिलहाल केवल पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) के साथ ही उपलब्ध होंगे।
टियर-2 और टियर-3 शहरों की चैंपियन है ये SUV
Mahindra ने इन दोनों गाड़ियों को ऐसे समय में अपडेट करने जा रही है, जब ये पहले से काफी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। वैसे यह कदम इसलिए भी जरूरी है क्योंकि टियर-2 और टियर-3 शहरों में Bolero एक ब्लॉकबस्टर है, जहां लोग इसकी मजबूती और भरोसे पर सालों से यकीन करते आए हैं।