Mahindra Bolero Classic B4: जब बात साधारण और मजबूत SUVs की आती है, तो Mahindra Bolero Classic की सादगी का कोई मुकाबला नहीं है, जो पिछले दो दशकों से ज्यादा समय तक लगभग वैसे का वैसा ही बना हुआ है। Mahindra ने हाल ही में 2025 में भरोसेमंद बोलेरो को अपडेट किया और कई मॉडर्न और आकर्षक फीचर्स के साथ एक नया टॉप-एंड B8 वेरिएंट भी लॉन्च किया। चलिए, नई Bolero Classic के बेस B4 वेरिएंट पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की आकर्षक शुरुआती कीमत में ग्राहकों को क्या मिलता है।
