Tata Punch Facelift की डिलीवरी भारत में शुरू, जानें कीमत, वेरिएंट और बुकिंग का तरीका

Tata Punch Facelift: Tata Motors ने सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई Punch Facelift की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू कर दी है। अपडेटेड Tata Punch में नया स्टाइल, बेहतर केबिन लेआउट और कई नए वेरिएंट ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसमें पहले की तरह ही इंजन विकल्प मौजूद हैं।

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement
Tata Punch Facelift की डिलीवरी भारत में शुरू

Tata Punch Facelift: Tata Motors ने सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई Punch Facelift की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू कर दी है। अपडेटेड Tata Punch में नया स्टाइल, बेहतर केबिन लेआउट और कई नए वेरिएंट ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसमें पहले की तरह ही इंजन विकल्प मौजूद हैं। Facelifted Punch की कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू होकर 10.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, जो वेरिएंट और इंजन पर डिपेंड करती है। डिलीवरी ऑथराइज्ड डीलरों के माध्यम से फेज वाइ शुरू हो गई है, और उपलब्धता शहर और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग है। SUV के वेरिएंट के अनुसार कीमतों, बुकिंग प्रक्रिया और अन्य सभी जानकारियों के लिए यहां देखें।

Tata Punch: वेरिएंट और कीमतें

Tata Punch Facelift कई ट्रिम्स में उपलब्ध है, जिनमें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और क्रिएटिव शामिल हैं, साथ ही इसके कई सब-वेरिएंट भी हैं। ग्राहक पेट्रोल और CNG इंजन विकल्पों में से चुन सकते हैं। यहां लोकप्रिय Tata Punch SUV के वैरिएंट-वार प्राइस की पूरी जानकारी दी गई है।


Tata Punch: इंजन डिटेल्स

Punch Facelift में 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल वेरिएंट में यह 87 hp और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है, जो 118 hp और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन 72 hp और 103 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।

Tata Punch: फीचर्स और सुरक्षा अपडेट

Facelift के बाद इंटीरियर में बदलाव किए गए हैं, जिसमें डैशबोर्ड का नया लेआउट और उच्च वेरिएंट में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। अन्य अपडेट्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग व्हील का नया डिजाइन शामिल हैं। सेफ्टी फीचर्स में वेरिएंट के अनुसार मल्टीपल एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।

Tata Punch की बुकिंग कैसे करें

Tata Motors के ऑथराइज्ड डीलरों और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से Tata Punch Facelift की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक मामूली शुल्क देकर बुकिंग करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Kia India January 2026 Sales: Kia India ने जनवरी 2026 में बेची 27,603 यूनिट्स, दर्ज की 10.3% की सालाना वृद्धि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।