Get App

Mahindra Bolero Neo पर मिल रहा इतने लाख का जबरदस्त डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत

अगर आप महिंद्रा की गाड़ियों के शौकिन हैं और आप एक ऐसा SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो गांव और शहर के लिए बेस्ट हो तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, कंपनी Mahindra Bolero Neo पर 1 लाख 9 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 23, 2025 पर 4:26 PM
Mahindra Bolero Neo पर मिल रहा इतने लाख का जबरदस्त डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
Mahindra Bolero Neo पर मिल रहा इतने लाख का जबरदस्त डिस्काउंट

अगर आप महिंद्रा की गाड़ियों के शौकिन हैं और आप एक ऐसा SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो गांव और शहर के लिए बेस्ट हो तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, कंपनी Mahindra Bolero Neo पर 1 लाख 9 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही फ्री एक्सेसरीज पाने का भी मौका दे रही है। अब आइए जानते हैं SUV के फीचर, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में।

मीडिया वेबसाइट गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 में Mahindra Bolero Neo की खरीद पर आप 1 लाख 9 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज पा सकते हैं, जिसमें फॉग लैंप, साइड स्टेप्स, प्रीमियम सीट कवर और अन्य एक्सेसरीज शामिल हैं।

Mahindra Bolero Neo: फीचर्स और सेफ्टी

महिंद्रा बोलेरो नियो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें