Mahindra Scorpio N: अगर आप लंबे समय से Mahindra Scorpio N खरीदने का विचार कर रहे और महंगी कीमत होने की वजह से ले नहीं पा रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है! महिंद्रा ने अपनी इस जबरदस्त SUV के सस्ते वेरियंट को लॉन्च कर दिया है। जिससे यह अब पहले से कहीं अधिक अफोर्डेबल हो गई है। कंपनी ने यह कदम ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने और Scorpio N की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया है।
ऑटोमैटिक Z4 वेरिएंट हुआ लॉन्च
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो N के ऑटोमैटिक वर्जन Z4 वेरिएंट को अब काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
पेट्रोल ऑटोमैटिक Z4: इसकी एक्स-शोरूम कीमत अब ₹17.39 लाख रुपये है।
डीजल ऑटोमैटिक Z4: इसकी एक्स-शोरूम कीमत अब ₹17.86 लाख रुपये है।
स्कॉर्पियो एन Z4 ऑटोमैटिक वेरिएंट दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है:
पेट्रोल इंजन: इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो अधिकतम 200 BHP की पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
डीजल इंजन: इसमें 2.2-लीटर यूनिट है, जो अधिकतम 130 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क देती है।
दोनों इंजन विकल्प 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। यह पावर रियर एक्सल के माध्यम से उत्पन्न होती है। कंपनी डीजल वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव (4WD) का ऑप्शन भी देती है।
फीचर्स से फुली लोडेड है यह SUV
फीचर्स की बात करें तो, स्कॉर्पियो N Z4 वेरिएंट में एक 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस कार कनेक्ट टेक्नोलॉजी एंड्रॉइड ऑटो और Apple कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, LED टर्न इंडिकेटर्स, रियर AC वेंट, 17-इंच के स्टील व्हील और एक रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।