Mahindra Scorpio से XUV700 तक: भारत की टॉप 5 डीजल SUVs, कीमत और फीचर्स जानें

भारत में आज भी बड़ी संख्या में डीजल SUVs की डिमांड है। इसका कारण है इनका ज्यादा टार्क, बेहतर पावर और फ्यूल एफिशिएंसी। जिस वजह से डीजल SUVs सिर्फ स्मूद ही नहीं बल्कि भारी-भरकम रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्म करती हैं। अगर बात फैमिली ट्रिप्स की हो तो 7 सीटर डीजल SUVs पहली पसंद मानी जाती है।

अपडेटेड Sep 17, 2025 पर 17:16
Story continues below Advertisement
भारत में आज भी बड़ी संख्या में डीजल SUVs की डिमांड है। इसका कारण है इनका ज्यादा टार्क, बेहतर पावर और फ्यूल एफिशिएंसी। जिस वजह से डीजल SUVs सिर्फ स्मूद ही नहीं बल्कि भारी-भरकम रास्तों पर भी बेहतरीन परफॉर्म करती हैं। अगर बात फैमिली ट्रिप्स की हो तो 7- सीटर डीजल SUVs लोगों की पहली पसंद बन जाती है। यह वजह है कि महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियां आज भी इस सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद ब्रांड मानी जाती है।

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero में 1.5-लीटर का mHAWK डीजल इंजन मिलता है जो 75 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज लगभग 16 किमी/लीटर है। बोलरो का डिजाइन सरल लेकिन मजबूत है, जो खराब सड़कों और ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए बेस्ट है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल एयरबैग, ABS के साथ EBD, इंजन इमोबिलाइज़र, और रिवर्स पार्किंग सेंसर, शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें पावर स्टीयरिंग, एसी और सेंट्रल लॉकिंग भी मिलती है। लेकिन इसकी मजबूती और सस्ता मेंटेनेंस इसे ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहकों की पहली पसंद बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 9.28 लाख रुपये है।

Mahindra Bolero Neo
Bolero Neo, क्लासिक Bolero का मॉडर्न वर्जन है। इसकी शुरुआती कीमत 9.43 लाख रुपये है। इसमें भी 1.5-लीटर डीजल इंजन है, लेकिन यह 100 bhp की पावर और 260 Nm टॉर्क देता है। माइलेज लगभग 17 किमी/लीटर है। इसका डिजाइन बोलरो से ज्यादा स्टाइलिश है और इसमें LED टेललाइट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। 7-सीटर लेआउट में तीसरी रो बच्चों या छोटे सफर के लिए सही है। यह SUV बोलरो से ज्यादा कम्फर्टेबल है, लेकिन ऑफ-रोड पर उतनी सक्षम नहीं है।

Mahindra Scorpio Classic और Scorpio N
Mahindra Scorpio Classic में 2.2L mHawk डीजल इंजन है जो 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 14.44 किमी/लीटर है। यह SUV अपने एग्रेसिव लुक और स्ट्रॉन्ग सस्पेंशन की वजह से गांव और शहर दोनों में पसंद की जाती है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 13.03 लाख रुपये है। वहीं, Scorpio N में 2.0L टर्बो-पेट्रोल (mStallion) और 2.2L mHawk डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं, जिनमें डीजल इंजन 200 bhp तक पावर देता है। सेफ्टी के मामले में Scorpio N में मॉडर्न LED हेडलैंप, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, ADAS और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका 4x4 वेरिएंट ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतरीन है और प्रीमियम SUV लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700 को कंपनी की प्रीमियम SUV माना जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 14.18 लाख रुपये है। अगर इंजन की बात करें तो इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 200 bhp की पावर देता है। माइलेज लगभग 17 किमी/लीटर है। वहीं, फीचर्स देखें तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसे 6 या 7-सीटर लेआउट में खरीदा जा सकता है और AWD ऑप्शन भी मिलता है। यह SUV उन लोगों के लिए है जो टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स को प्रायोरिटी देते हैं।

Tata Safari
Tata Safari का क्रेज भारतीय ग्रहकों के बीच में बहुत पहले से है। इसका स्टाइलिस लुक, इंजन, फीचर इसे जबरदस्त SUV बनाते हैं। इसमें 2.0 लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन है, जो 170 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका मैनुअल ट्रांसमिशन 16.3 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 14.1 किमी/लीटर का ARAI माइलेज देता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें पैडल शिफ्टर्स, एयरबैग, वेंटिलेटेड सीट्स, 12.3-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ और एक 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग शामिल है। इसका बोल्ड डिजाइन और बेहतर थर्ड रो इसे फैमिली SUV सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 14.66 लाख रुपये है
बता दें कि भारत में डीजल SUVs का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अगर आप 7-सीटर डीजल SUV की तलाश में हैं, तो यह पांचों मॉडल अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।