Mahindra Thar Roxx Star Edition: Mahindra Thar Roxx Star Edition जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हाल ही में इसे डीलरशिप पर पहुंचते हुए देखा गया है, जिससे इसके अपडेट की पुष्टि होती है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि नया वर्जन आने वाले हफ्तों में बाजार में आ जाएगा। Mahindra Thar Roxx भरोसेमंद और लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड ऑफ-रोडर्स की कैटेगरी में एक जाना-माना नाम है। यह नया एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल की पहचान को बरकरार रखते हुए कई डिजाइन और फीचर बदलावों के साथ आएगा। जो ग्राहक अपने लिए कुछ खास चाहते हैं, उनके लिए Star Edition एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
