Get App

Mahindra ने Vision SXT कॉन्सेप्ट किया पेश, डिजाइन में दिखा इलेक्ट्रिक थार का पिकअप अवतार, ऑफ-रोड रेडी फीचर्स से है लैस

Mahindra Vision SXT: अगर आप महिंद्रा गाड़ी के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, आज 15 अगस्त हैं यानी स्वतंत्रता दिवस और आज ही के दिन कंपनी ने अपनी Mahindra Vision SXT कॉन्सेप्ट को पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक थार का पिकअप अवतार है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 15, 2025 पर 2:04 PM
Mahindra ने Vision SXT कॉन्सेप्ट किया पेश, डिजाइन में दिखा इलेक्ट्रिक थार का पिकअप अवतार, ऑफ-रोड रेडी फीचर्स से है लैस
Mahindra Vision SXT कॉन्सेप्ट पेश

Mahindra Vision SXT: अगर आप महिंद्रा गाड़ी के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, आज 15 अगस्त हैं यानी स्वतंत्रता दिवस और आज ही के दिन कंपनी ने अपनी Mahindra Vision SXT कॉन्सेप्ट को पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक थार का पिकअप अवतार है। यह डिजाइन के मामले में 2023 में दिखाए गए Thar E प्रोटोटाइप से काफी मिलती है। इसमें रेक्टेंगुलर LED टेललाइट्स और मैट ब्लैक स्ट्रिप दिया गया है, जिसमें Vision.SXT बैज लगाया गया है। आइए इसके फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Mahindra Vision SXT के फीचर्स 

  • Mahindra Vision SXT के फ्रंट में पिक्सल-शेप डुअल-प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनके नीचे स्क्वायर हाउसिंग में टर्न इंडिकेटर्स लगे हैं। बोनट पर शार्प कट्स और क्रीज इसे दमदार और आक्रामक लुक देते हैं। इसमें मैट ब्लैक फिनिश वाला रेक्टेंगुलर ग्रिल, स्क्वायर पैटर्न के साथ दिया गया है। ऑफ-रोड रेडी अपील के लिए इसमें चंकी फ्रंट बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और रग्ड डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं।
  • साइड प्रोफाइल में क्रीज लाइन्स, व्हील आर्च पर एंगुलर बॉडी क्लैडिंग और दरवाजों के निचले हिस्से पर क्लैडिंग देखने को मिलती है। थार की तरह, इसमें फ्रंट डोर पर पुल-टाइप हैंडल और C-पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे थार रॉक्स से मिलता-जुलता लुक देते हैं। इसके अलावा, ब्लैक स्ट्रिप, रूफ रेल्स, कैमरा-बेस्ड ORVMs और ऑफ-रोड टायर्स इसे एडवेंचर-रेडी लुक प्रदान करते हैं।
  • पीछे की तरफ फ्लैटबेड में दो ऑफ-रोड स्पेयर व्हील दिए गए हैं, जो इसके एडवेंचर रेडी स्टाइल को और उभारते हैं। स्लिम रेक्टेंगुलर LED टेललाइट्स को मैट ब्लैक स्ट्रिप से जोड़ा गया है, जिस पर Vision.SXT बैज मौजूद है। रियर में चंकी बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर के साथ हाई-माउंटेड स्टॉप लाइट्स दी गई हैं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें