Mahindra XUV 3XO: अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो शानदार फीचर्स के साथ बजट में फिट बैठती हो, तो Mahindra XUV 3XO AX5 आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ने इस वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की है, जिससे यह अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। महिंद्रा ने इस SUV में तीन दमदार इंजन विकल्प दिए हैं, जो अलग-अलग ड्राइविंग जरूरतों को पूरा करते हैं। साथ ही XUV 3XO सीरीज अब तीन नए वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी जरूरी जानकारी। क्यों घटाई गई Mahindra XUV 3XO की कीमत?
