Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा का बड़ा दावा, ANCAP में 5 स्टार रेटिंग के बगैर भी XUV 3XO होगी एक बेहद सुरक्षित SUV

XUV 3XO: महिंद्रा XUV 3XO भारत में बिकने वाली एक जबरदस्त SUV है। यह अपने सेगमेंट में लेवल 2 ADAS जाइसे फीचर्स के साथ आने वाली एकमात्र कार है। यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 6:28 PM
भारत NCAP क्रैश टेस्ट में महिंद्रा XUV 3XO 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त कर चुकी है

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा अपनी शानदार और फीचर्स में भरपूर SUVs के लिए जानी जाती है। कंपनी की हालिया गाड़ियां Thor Roxx, XEV 9E, और BE6 इस बात को दिखाते है। महिंद्रा अपनी गाड़ियां भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बेच रही है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा अपनी सबसे छोटी एसयूवी XUV 3XO को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में उतारने की योजना बना रही है। इस खबर के साथ ही कंपनी ने एक अपनी SUV को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। कंपनी का दावा है कि, भले ही XUV 3XO को 5-स्टार ANCAP रेटिंग नहीं मिलेगी, लेकिन यह फिर भी बेहद सुरक्षित SUV है।

महिंद्रा उन चुनिंदा कार बनाने वाली कंपनियों में से एक है जो यात्रियों की सेफ्टी को प्राथमिकता दे रहे हैं और मजबूत वाहन बना रहे हैं। कंपनी के कई मॉडल्स ने ग्लोबल NCAP और भारत NCAP टेस्ट्स में बढ़िया प्रदर्शन किया है। हालांकि, ANCAP (ऑस्ट्रेलियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) के मामले में स्थिति थोड़ी अलग रही है। महिंद्रा का ANCAP के सुरक्षा मूल्यांकन मानकों के साथ कुछ मतभेद रहा है। दरअसल महिंद्रा स्कॉर्पियो को ANCAP टेस्ट्स के दौरान एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था, उस टेस्ट में इसे अपने स्वयं के यात्रियों के लिए तो बहुत सुरक्षित पाया गया, लेकिन सड़क पर अन्य वाहनों की सुरक्षा को उतनी प्राथमिकता नहीं दी गई।

महिंद्रा को आशंका है कि XUV 3XO भी ANCAP टेस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे ही नतीजे दे सकती है। बता दें कि भारत NCAP क्रैश टेस्ट में महिंद्रा XUV 3XO पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त कर चुकी है। लेकिन विभिन्न देशों में सुरक्षा नियमों में अंतर के कारण कारें अक्सर अलग-अलग टेस्ट्स में अलग-अलग अंक प्राप्त करती हैं।

XUV 3XO 1

केवल खानापूर्ति नहीं बल्कि असल में सेफ्टी कारें बनाने पर है फोकस: महिंद्रा

महिंद्रा का मानना है कि ANCAP रेटिंग कम होने का मतलब यह नहीं कि गाड़ी असुरक्षित है। यही कारण है कि कंपनी ने स्पष्ट बयान दिया है कि XUV 3XO ANCAP क्रैश टेस्ट में अपने प्रदर्शन की परवाह किए बिना एक बहुत ही सुरक्षित वाहन होगी। इस बात को साबित करने के लिए महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया से पत्रकारों के एक समूह को चेन्नई में अपनी क्रैश टेस्ट सुविधा में आमंत्रित किया। वहां उन्हें 3XO की मजबूती और निर्माण क्वालिटी का प्रदर्शन किया गया। महिंद्रा ने पत्रकारों को बताया कि 3XO में 30 प्रतिशत हाई स्ट्रैंथ वाला स्टील, 10 प्रतिशत अल्ट्रा हाई स्ट्रैंथ वाला स्टील, और पांच प्रतिशत उन्नत हाई स्ट्रैंथ वाला स्टील इस्तेमाल किया गया है।


महिंद्रा ने यह भी बताया कि कंपनी ऐसी कारों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं जो वास्तविक क्रैश सेफ्टी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, न कि केवल क्रैश टेस्ट में खानापूर्ति करती हैं। महिंद्रा के आर एंड डी प्रमुख वेलुसामी आर ने कहा, 'मुझे यकीन नहीं है कि हम सुरक्षा में संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मैं कहूंगा कि हम सेफ्टी के एक नियम को पूरा करने में संघर्ष कर सकते हैं।'

XUV 3XO 2

अब जानिए महिंद्रा XUV 3XO के बारे में

महिंद्रा XUV 3XO भारत में बिकने वाली एक जबरदस्त SUV है। यह अपने सेगमेंट में लेवल 2 ADAS जाइसे फीचर्स के साथ आने वाली एकमात्र कार है। यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसके लोअर वेरिएंट में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 110 Bhp और 200 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं हाई वेरिएंट में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर mStallion टर्बो इंजन मिलता है जो 128 Bhp और 230 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।

XUV 3XO 3

वहीं अगर डीजल इंजन की बात करें तो SUV का डीजल वेरिएंट 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट पर बेस्ड है जो 115 Bhp और 300 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शंस मिलते हैं, जबकि डीजल वेरिएंट मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।