Mahindra XUV 700 फेसलिफ्ट की टेस्टिग शुरू, कंपनी ICE के साथ EV वर्जन में भी पेश कर सकती है SUV, जानें पूरी डिटेल

भारत में SUV सेगमेंट की गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है। महिंद्रा भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 700 की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। वहीं, लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान कई बड़ी जानकारी सामने आई है।

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
Mahindra XUV 700 फेसलिफ्ट की टेस्टिग शुरू, कंपनी ICE के साथ EV वर्जन में भी पेश कर सकती है SUV

अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं वो भी महिंद्रा की तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, भारत में SUV सेगमेंट की गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है। महिंद्रा भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 700 की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। वहीं, लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान कई बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए हम आपको इस खबर में बताते हैं।

महिंद्रा कर रही XUV 700 फेसलिफ्ट की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा की तरफ से XUV 700 के फेसलिफ्ट की तैयारी की जा रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन SUV के फेसलिफ्ट वर्जन को टेस्टिंग के दौरान रखा गया है।


क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, उसमें ICE वर्जन की तरह एग्जॉस्ट पाइप नहीं था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस फेसलिफ्ट को ICE के साथ EV वर्जन में भी पेश कर सकती है।

यह बदलाव भी होंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेस्टिंग मॉडल को पूरी तरह ढका गया था, लेकिन हेडलाइट और बंपर डिज़ाइन में बदलाव की उम्मीद है। साथ ही इसमें ट्रिपल स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेकेंड रो में वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

इंटीरियर की जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसलिफ्ट वर्जन में भी महिंद्रा की ओर से इलेक्‍ट्रिक SUV में दिया जाने वाला ट्रिपल स्‍क्रीन सिस्‍टम, नया स्‍टेयरिंग व्‍हील, नया लोगो, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, ऑटो डिमिंग IRVM को दिया जा सकता है। साथ ही इसमें नई LED, DRL, हेडलाइट्स, ग्रिल को भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से अभी इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे है मुकाबला

महिंद्रा की ओर से एसयूवी को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी का बाजार में सीधा मुकाबला MG Hector, Tata Safari, Jeep Meridian जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, इंटीरियर की जानकारी आई सामने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।