Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, इंटीरियर की जानकारी आई सामने

अगर आप महिंद्रा की गाडियों के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली मिड साइज SUV Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्‍द ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 15:14
Story continues below Advertisement
अगर आप महिंद्रा की गाडियों के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली मिड साइज SUV Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्‍द ही लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें महिंद्रा की ओर से इलेक्‍ट्रिक SUV में दिया जाने वाला ट्रिपल स्‍क्रीन सिस्‍टम मिलेगा। इसके अलावा, इसमें नया स्‍टेयरिंग व्‍हील, नया लोगो, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स दिया जा सकता है। अब हम आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mahindra XUV 700 को मिलेगा फेसलिफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा अपनी XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द पेश करने की तैयारी कर रही है। भले ही कंपनी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी टेस्टिंग जोरों पर है।

इंटीरियर की जानकारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, SUV के लॉन्‍च से पहले इसकी टेस्‍टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसके इंटीरियर की भी जानकारी सामने आई है। फेसलिफ्ट वर्जन में भी महिंद्रा की ओर से इलेक्‍ट्रिक SUV में दिया जाने वाला ट्रिपल स्‍क्रीन सिस्‍टम, नया स्‍टेयरिंग व्‍हील, नया लोगो, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, ऑटो डिमिंग IRVM को दिया जा सकता है। साथ ही इसमें नई LED, DRL, हेडलाइट्स, ग्रिल को भी दिया जा सकता है।

इंजन में बदलाव की उम्मीद कम?
इस SUV के फेसलिफ्ट वर्जन के इंजन में बदलाव होने की उम्मीद कम है। मौजूद वर्जन में मिलने वाले इंजन के ऑप्शन को ही फेसलिफ्ट वर्जन में भी ऑफर किया जाएगा।

कब हो सकती है लॉन्‍च
निर्माता ने फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि महिंद्रा आने वाले कुछ हफ्तों में ही XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

कितनी होगी कीमत
महिंद्रा की ओर से SUV के फेसलिफ्ट वर्जन के लॉन्‍च के समय ही इसकी सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि मौजूदा वर्जन की एक्‍स-शोरूम कीमत के मुताबिक फेसलिफ्ट की कीमत में 30 से 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

किनसे है मुकाबला
महिंद्रा अपनी Mahindra XUV 700 को मिड-साइज SUV सेगमेंट में पेश करती है, जहां इसका सीधा मुकाबला Tata Safari, MG Hector और Jeep Compass जैसी दमदार SUVs से होता है।