Mahindra XUV 7XO की डिलीवरी शुरू, जानें किसे पहले मिलेगी SUV और कितनी है कीमत

भारत की ऑटोमोटिव कंपनी Mahindra ने हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV 7XO की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस SUV की डिलीवरी 14 जनवरी 2026 से शुरू की है। इस SUV में आपको प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 5:24 PM
Story continues below Advertisement
Mahindra XUV 7XO की डिलीवरी शुरू, जानें किसे पहले मिलेगी SUV और कितनी है कीमत

अगर आप नई SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, भारत की ऑटोमोटिव कंपनी Mahindra ने हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV 7XO की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस SUV की डिलीवरी 14 जनवरी 2026 से शुरू की है। इस SUV में आपको प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें आपको दमदार इंजन भी देखने को मिलेगा। अब चलिए इसके वेरिएंट, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

सबसे पहले किन ग्राहकों को मिलेगी डिलीवरी?

कंपनी के मुताबिक, Mahindra XUV 7XO की डिलीवरी सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी, जिन्होंने AX7, AX7T और AX7L वेरिएंट्स की प्री-बुकिंग की थी। बता दें कि मार्केट में टॉप वेरिएंट्स की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है, इसलिए कंपनी ने सबसे पहले इन्हीं मॉडलों की डिलीवरी शुरू की है।


बाकी वेरिएंट्स की डिलीवरी कब होगी?

अगर आपने Mahindra XUV 7XO के AX, AX3 या AX5 वेरिएंट्स बुक किए हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। Mahindra ने बताया है कि इन वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 में की जा सकती है। बता दें कि कंपनी ने 14 जनवरी 2026 से सभी वेरिएंट्स के लिए आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे नए ग्राहक भी SUV बुक कर सकते हैं।

फीचर्स में मिलेगा Alexa और ChatGPT का कॉम्बो

कंपनी ने Mahindra XUV 7XO में काफी ज्यादा और एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसमें Harman Kardon का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 540-डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, लेन डिपार्चर वार्निंग, पैनोरमिक सनरूफ, बॉस मोड, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन, Adrenox सिस्टम और फ्रंट में ट्रिपल स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कंपनी ने इस SUV में पहली बार Alexa और ChatGPT का कॉम्बो पेश किया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन विकल्पों की बात करें तो XUV 7XO में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 200 hp की पावर देने में सक्षम है। इसके अलावा, इसमें 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है। ट्रांसमिशन के लिए कंपनी ने 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प दिया है।

कितनी है कीमत?

Mahindra XUV 7XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 24.11 लाख रुपये तक जा सकती है। ध्यान रहे कि ये कीमतें शुरुआती 40,000 यूनिट्स के लिए लागू हैं, इसके बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

Mahindra XUV 7XO: वेरिएंट्स वाइज कीमत

Mahindra XUV 7XO के वेरिएंट्स और एक्स-शोरूम कीमतें (लाख रुपये में)

वेरिएंट पेट्रोल MT पेट्रोल AT डीजल MT डीजल AT डीजल AT AWD
AX 7-सीटर 13.66 14.96
AX3 7-सीटर 16.02 17.47 16.49 17.94
AX5 7-सीटर 17.52 18.97 17.99 19.44
AX7 7-सीटर 18.48 19.93 18.95 20.40
AX7T 7-सीटर 21.97 20.99 22.44 23.44
AX7T 6-सीटर 22.16 21.39 22.84
AX7L 7-सीटर 23.45 22.47 23.92 24.92
AX7L 6-सीटर 23.64 24.11

यह भी पढ़ें: Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter: कौन है सस्ता और किफायती विकल्प?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।