Mahindra XUV 7XO: क्या आप भी नई SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी हुआ है, जिसमें बताया गया है कि भारत की वाहन निर्माता कंपनी Mahindra जल्द ही नई SUV के तौर पर Mahindra XUV 7XO को लॉन्च कर सकती है। कंपनी की तरफ इसकी ऑफिशियल जानकारी भी दे दी गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि कब इस SUV को लॉन्च किया जाएगा। अब चलिए इस खबर के बारे में डिटेल में जानते हैं।
बता दें कि निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर Mahindra XUV 7XO का पहला वीडियो टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें SUV के जल्द लॉन्च होने की जानकारी दी गई है। यह SUV महिंद्रा की मौजूदा XUV 700 का अपडेट वर्जन होगा।
टीजर से मिली नए SUV की जानकारी
सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर किया गया है, जो 14 सेकेंड का है। इस टीजर में SUV के डिजाइन की झलक दिखाई गई है, जिससे साफ पता चलता है कि Mahindra के इस XUV 7XO में L-Shape LED DRL, प्रोजेक्टर हेडलाइट, L-Shape LED टेल लाइट दिया जाएगा।
टीजर से यह भी पता चलता है कि निर्माता की ओर से SUV में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), हरमन ऑडियो सिस्टम, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग और आईसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल होंगे।
Mahindra की तरफ से नए XUV 7XO को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, पेट्रोल और इंजन। इसमें दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिल सकते हैं।
महिंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक इस SUV को भारत में औपचारिक तौर पर 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
Mahindra XUV 7XO को भारतीय बाजार में मिड साइज SUV सेगमेंट में पेश किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला, MG Hector, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होगा।