अगर आप नई महिंद्रा कार को घर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी की दरों में बदलाव कर वाहनों की कीमतों में कटौती का फैसला लिया गया है। यह नई दरें 22 सितंबर लागू होंगी। वहीं, महिंद्रा ने अभी से ही नई जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को दे दिया है। जी हां, कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV Mahindra XUV700 की कीमतों में कटौती की है। साथ ही इसके सभी वेरिएंट की कीमतों में की गई कटौती का भी खुलासा किया है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।
Mahindra XUV700: वेरिएंट अनुसार प्राइस बचत
महिंद्रा ने अभी तक XUV700 की वेरिएंट अनुसार प्राइस बचत की विस्तृत में घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने यह जानकारी जरूर दी है कि ग्राहक चुने गए वेरिएंट के आधार पर कितनी बचत कर सकते हैं। विवरण इस प्रकार है:
जैसा कि आप ऊपर दी गई तालिका में देख सकते हैं, बेस मॉडल के अलावा सभी मॉडल 1 लाख रुपये से अधिक सस्ते हैं। आपके द्वारा चुने गए पावरट्रेन के आधार पर आप कितनी बचत करेंगे, यह जानने के लिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपने निकटतम महिंद्रा डीलर से संपर्क करें।
Mahindra XUV: कीमत क्यों कम हुई है?
Mahindra XUV700 उस सेगमेंट में आती है, जिसकी लंबाई 4 मीटर से अधिक और इंजन कैपेसिटी 1500cc से ज्यादा है। इसलिए, ग्राहक इस पर 8% बचत कर सकते हैं, क्योंकि पहले इस पर 48% जीएसटी (28% जीएसटी + 20% सेस) लगता था। अब XUV700 पर फ्लैट 40% जीएसटी लागू है।
ग्राहकों के लिए दोहरा फायदा
Mahindra XUV700 को खरीदने का यह बेहतरीन समय है। जीएसटी दर में कटौती के बाद XUV700 अपने पावरफुल इंजन, स्पेशियस केबिन और ढेरों फीचर के साथ अब ज्यादा किफायती हो गई है। अगर आपकी नजर इस पर है तो हम आपको इसके लिए पैसे खर्च करने की सलाह देते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार की एक्स-शोरूम प्राइस में कमी के साथ, RTO, इंश्योरेंस जैसे चार्ज भी कम हो जाते हैं। इसलिए कार खरीदने की कुल लागत भी कम हो जाती है।